फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शिक्षक को बस में से उतार कर बेरहमी से पीटा, पीजीआई रेफर

शिक्षक को बस में से उतार कर बेरहमी से पीटा, पीजीआई रेफर

Mon, 03 Dec 2018 02:23 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक को बस में से उतार कर बेरहमी से पीटा, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
झज्जर। रिश्तेदारों से मिलकर रविवार को वापस जा रहे एक शिक्षक को प्राइवेट बस में अज्ञात युवकों द्वारा बेरहमी से पीट-पीटकर घायल कर दिया गया है। शिक्षक को झज्जर के रेवाड़ी रोड बाईपास के पास बिल्डिंग मैटेरियल का काम कर रहे दुकानदारों द्वारा गंभीर अवस्था में झज्जर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे रोहतक पीजीआई एमएस रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शिक्षक के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जल्द ही युवकों को गिरफ्तार किए जाने का प्रयास है। प्राप्त जानकारी अनुसार बेरली जिला रेवाड़ी निवासी शिक्षक अपनी ससुराल में झज्जर मिलने आया था। शिक्षक राजकीय पाठशाला भाड़ावास में सेवारत है। शिक्षक के रिश्तेदार बसअड्डे से बस में बैठाकर गए थे। बस रेवाड़ी के लिए चली थी कि बाईपास रेवाड़ी रोड पर एकाएक 4-5 युवकों ने शिक्षक पर लात-घूसों से हमला कर दिया और बस से उतारकर बेरहमी से पीटा। वहां बिल्डिंग मैटेरियल का काम कर रहे लोगों ने युवकों के चुंगल से छुड़ाकर शिक्षक को झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed