फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कट पर लगाए अचानक ब्रेक तो ट्रक की चपेट में आई क्रूजर

कट पर लगाए अचानक ब्रेक तो ट्रक की चपेट में आई क्रूजर

Thu, 11 Oct 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
कट पर लगाए अचानक ब्रेक तो ट्रक की चपेट में आई क्रूजर
कट पर लगाए अचानक ब्र
विज्ञापन

झज्जर। दादनपुर गांव के पास मंगलवार रात को करीब साढे़ 9 बजे अचानक ब्रेक लगाने के कारण क्रूजर गाड़ी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई तथा नौ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।
हादसे में घायल हुई निवादा गांव निवासी महिला बाला देवी ने बताया कि वे अमावस्या पर हरिद्वार स्नान करने के लिए क्रूजर गाड़ी में सवार होकर गए थे। वहां से लौटते समय मंगलवार रात करीब साढे़ 9 बजे दादनपुर के पास सुरेहती का कट देखकर चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिसके चलते पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में उनकी गाड़ी आ गई। ट्रक की चपेट में गाड़ी आने के चलते वे उससे बाहर नहीं निकल पाए। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसकी पुत्रवधु पूनम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाला देवी के बयान पर पुलिस ने लापरवाह गाड़ी चालक पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह लोग हुए हादसे में घायल
सड़क हादसे में सरोज पत्नी अनाज, छोटी पत्नी जयभगवान, बबली पत्नी ओमप्रकाश, प्राची पुत्री अनूप, दीपक पुत्र ओमप्रकाश, भोलू पुत्र विजय, बाला पत्नी महाबीर, ओम प्रकाश पुत्र केहर सिंह, ज्योति पुत्री सुनिल निवासी निवादा शामिल हैं। सरोज, छोटी व बबली को पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया तथा प्रार्ची, दीपक, भोलू, बाला, ओमप्रकाश व ज्योति के इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में एक महिला की मौत तथा नौ लोग घायल हुए हैं। जिनमें से तीन का इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है तथा 6 को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। निवादा गांव निवासी महिला बाला की शिकायत पर मुंडाहेड़ा निवासी गाड़ी चालक पवन के खिलाफ लापरवाही से हादसे को अंजाम देने का मामला दर्ज कर दिया गया है।
सोमवीर, थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed