{"_id":"5bb3b816867a557f721c3004","slug":"181538504726-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 प्रतिशत कृषि कार्य करती हैं ग्रामीण महिलाएं : डॉ. बीडी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 प्रतिशत कृषि कार्य करती हैं ग्रामीण महिलाएं : डॉ. बीडी यादव
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। बाल विकास अधिकारी गीता ने कहा कि हरियाणा में करीब 60 प्रतिशत कृषि कार्य ग्रामीण महिलाओं द्वारा किए जाते हैं परंतु शिक्षा एवं कौशल के अभाव में आधुनिक तकनीकों का पूरा लाभ वे नहीं उठा पाती। आज कृषि एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का शैक्षिक, आर्थिक व सामाजिक स्तर पर सशक्तिकरण बहुत जरूरी है। दादरी कृषि विभाग, बाल विकास विभाग के तत्वावधान में गांव झोझू कलां में हिंदुस्तान केमिकल्स की तरफ से एक दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया। बाल विकास अधिकारी गीता ने कहा महिलाओं का उत्थान तभी होगा जब पुरूष प्रधान समाज की मानसिकता बदलेगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीडी यादव ने बताया कृषि में भागीदारी के लिए महिलाओं का कृषि तकनीक की जानकारी का होना बहुत आवश्यक है।
कृषि अधिकारी डॉ. कौशिक ने बताया कृषि क्षेत्र में बदलाव के लिए महिलाओं के इस तरह के शिविर सूत्रधार बनेंगें। कीट विशेषज्ञ डॉ. आरके सैनी ने कीटनाशकों के सुरक्षित इस्तेमाल और अनाज के सुरक्षित भंडार के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.राजेश स्वामी ने किचन गार्डनिंग के बारे में जानकारी दी। गांव के सरपंच दलबीर सिंह गांधी ने मौजूद महिलाओं व अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए प्रश्नोत्तरी सभा का भी आयोजन किया गया और प्रश्नों का सही उत्तर देने पर कंपनी की तरह से 20 महिलाओं को इनाम दिया गया। इस अवसर पर सविता सोनी, राजबाला, दर्शना, कमलेश, फूलपति, सुमन, कौशल्या, बिमला, अनिता, सुमित्रा, भतेरी, पिंकी, कविता, लाली, रामा, मोनिका, अनिता आदि मौजूद थी।