फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बैंक कॉलोनी में मकान के गेट पर चलाई गोली

बैंक कॉलोनी में मकान के गेट पर चलाई गोली

Fri, 24 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बैंक कॉलोनी में मकान के गेट पर चलाई गोली
बैंक कॉलोनी में मकान के गेट पर चलाई गोली
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर की बैंक कॉलोनी में बीती रात एक मकान के गेट पर किसी अज्ञात ने गोली चला दी। गोली किसने और किस मकसद से चलाई, अभी यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव मांडोठी की निवासी कृष्णा यहां बैंक कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार सहित रहती है। बुधवार की रात को वो और उसका बेटा हेमंत घर पर थे। इनके मकान के बाहर एक प्लॉट है। इस प्लॉट में नगर परिषद की सफाई संबंधी गाड़ियां खड़ी होती हैं। रात करीब साढ़े 11 बजे घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब इन्होंने बाहर झांक कर देखा तो कोई नहीं था। भय के चलते ये रात को बाहर नहीं निकले। सुबह हुई तो देखा की प्लॉट में खड़े एक टैंपो का शीशा टूटा हुआ है और मकान के प्लॉट के साथ लगते गेट पर गोली के निशान है। इसके बाद इन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 9 चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को गेट के पास गोली का खोल मिला है। पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा ने कहा कि किसी अज्ञात ने दहशत फैलाने के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस से जल्द आरोपियों को तलाश करे। उधर, चौकी प्रभारी सज्जन कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास सीसीटीवी की फुटेज देखी जाएगी। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed