फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बलिदान स्टेडमियम के फिरेंगे दिन, लगेंगी लाइटें, बनेगा ट्रैक

बलिदान स्टेडमियम के फिरेंगे दिन, लगेंगी लाइटें, बनेगा ट्रैक

Thu, 23 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बलिदान स्टेडमियम के फिरेंगे दिन, लगेंगी लाइटें, बनेगा ट्रैक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर और समीपवर्ती गांवों के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अब बलिदान स्टेडियम में ही सुविधाएं मिल जाएंगी। लंबे इंतजार के बाद जिला प्रशासन स्टेडियम में करीब 21 लाख रुपये खर्च करेगा। इस राशि से यहां हाई मास्क लाइटों सहित खेल सामग्री व दौड़ ट्रैक तैयार कराया जाएगा। इसके लिए जिला उपायुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं। स्वयं खेल मंत्री ने भी बलिदान स्टेडियम में खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश जिला प्रशासन को चरखी दादरी आगमन पर भी दिए थे। इन आदेशों की पालना करते हुए जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने खेल विभाग के अधिकारियों को यहां जल्द से जल्द सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश जारी किए हैं।
चरखी दादरी शहर में खेल विभाग के पास अपना कोई स्टेडियम नहीं है। शहर के खिलाड़ी इसके चलते खेल एकेडमियों में जाने को विवश हैं और जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हैं वो अभ्यास के लिए इस समय जनता कॉलेज के बलिदान स्टेडियम पर ही निर्भर हैं। हैरत की बात को यह है कि कई दशक पुराने इस स्टेडियम में अब तक सभी खेलों का सामान तक उपलब्ध नहीं है। बलिदान स्टेडियम में न तो पक्का ट्रैक है और न ही किसी भी खेल का ग्राउंड। करीब डेढ़ साल पहले यहां के भवन को जर्जर घोषित करते हुए ढहा दिया गया था। इसके बाद से ही यहां बिल्डिंग का निर्माण नहीं किया गया है। कॉलेज प्रशासन जहां बजट की कमी बता रहा है तो वहीं जिला प्रशासन ने स्टेडियम में सुविधाएं मुहैया कराने पर गौर नहीं किया। हाल ही में खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आगमन पर कुछ खिलाड़ियों ने भी उनसे मुलाकात कर अभ्यास में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। इस पर विज ने जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण होने तक बलिदान स्टेडियम में खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला प्रशासन से बातचीत के दौरान विज ने स्टेडियम में सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अपने कोष से 21 लाख रुपये भी दिए।
विज्ञापन

खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों व खिलाड़ियों की परेशानियों को देखते हुए जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने भी इस पर गंभीरता दिखाई और खेल विभाग के अधिकारियों को यहां मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि जल्द से जल्द विभागीय अधिकारी इसका एस्टिमेट तैयार करवा देंगे और इसके तुरंत बाद यहां ट्रैक निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल सामग्री का कॉलेज से मांगा जाएगा ब्योरा
बलविदान स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल सामान तक पर्याप्त नहीं है। कॉलेज के विद्यार्थियों को तो स्पोटर्स शाखा खेल सामग्री मुहैया करा देती है लेकिन जो बाहर के खिलाड़ी उन्हें खेल सामान नहीं मिल पाता। बलिदान स्टेडियम के स्टोर रूम में रखी खेल सामग्री का भी कॉलेज प्रशासन से ब्योरा मांगा जाएगा ताकि जरूरत के अनुरूप ही खेल सामग्री खरीदी जा सके।
1500 खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
इस समय जिला प्रशासन यहां दौड़ ट्रैक के साथ-साथ वॉलीबॉल और फुटबाल ग्राउंड सहित हाई मास्क लाइटें और खेल सामग्री की कमी पूरी करने की प्लानिंग में है। बलिदान स्टेडियम में शौचालयों व पेयजल का समुचित प्रबंध भी जिला प्रशासन कराएगा। इस समय यहां दोनों मूलभूत सुविधाएं न होने से खासकर महिला खिलाड़ियों को अधिक दिक्कतें हो रही हैं। यहां जिला प्रशासन के सुविधा मुहैया कराने से करीब 1500 खिलाड़ियों को फायदा पहुंचेगा।


खेल मंत्री ने यहां सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 21 लाख रुपये दिए हैं। यहां लाइट के साथ-साथ ट्रैक व फुटबॉल का ग्राउंड तैयार करवाया जाएगा। इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश मैंने दे दिए हैं।
-अजय सिंह तोमर, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed