{"_id":"5b199c604f1c1bf76e8b6df7","slug":"181528405088-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पतालों को मिले पांच नए डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पतालों को मिले पांच नए डाक्टर
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर और बहादुर गढ़ के नागरिक अस्पतालों को मिले पांच नए डाक्टर
बहादुरगढ़।
जिले के दोनों नागरिक अस्पतालों को पांच नए पीजी चिकित्सक मिल गए हैं। इन सभी की पीजी कोर्स पूरा होने पर राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति की है। नियुक्ति आदेश वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरआर जोवल ने जारी किए।
नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में अब एनस्थिसिया विशेषज्ञ की कमी नहीं रहेगी। राज्य सरकार ने एक के बजाय दो-दो नए एनस्थिसिया विशेषज्ञ यहां नियुक्त कर दिए हैं। इनमें डॉ. रानी गुप्ता और डॉ. सीमा यादव शामिल हैं। डॉ. रानी कपल केस में यहां नियुक्त की गई हैं। नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में डॉ. धर्मवीर को बायो केमिस्ट्री विशेषज्ञ के रूप में भेजा जा रहा है। उधर, नागरिक अस्पताल झज्जर में हड्डी रोग विशेषज्ञ और माइक्रो बायलॉजी विशेषज्ञ की कमी दूर की जा रही है। राज्य सरकार ने हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. ललित मोहन को और डॉ. दिनेश को माइक्रो बायलॉजी विशेषज्ञ के रूप में नागरिक अस्पताल झज्जर भेजा है। इन सभी की नियुक्तियां पीजी कोर्स पूरा करने पर की गई हैं।
------------