{"_id":"5a49248b4f1c1ba12d8bb99a","slug":"181514742923-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के लिए खेल मंत्री करें पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के लिए खेल मंत्री करें पहल
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के लिए खेल मंत्री करें पहल
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सामाजिक, धार्मिक और अन्य संगठनों के साथ पार्षदों ने भी खिलाड़ियों की हां में हां मिलाई है। नगर परिषद चरखी दादरी के पार्षदों का कहना है कि जिले में राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम की दरकार है। जिले में द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की भरमार है। गांव समसपुर में बनाए जाने वाले स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए। इससे खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलेंगी साथ ही प्रदेश और देश को अच्छे खिलाड़ी मिल सकेंगे। स्टेडियम बनाने से जिले के अलावा प्रदेश के खिलाड़ियों को भी फायदा होगा। अच्छी सुविधाएं मिलने से अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे। पार्षदों का कहना है कि जिले में जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जाए। इसके लिए खेल मंत्री को पहल करनी चाहिए।
नगर परिषद चेयरमैन संजय छापरिया का कहना है कि चरखी दादरी में खिलाड़ियों की खान है। राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाए जाने की मांग को लेकर खेल मंत्री से भी मिला जाएगा। चरखी दादरी ने देश को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। इस कारण केंद्र और प्रदेश सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। समसपुर में खेल स्टेडियम बनने से सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। उनका कहना है कि समसपुर में राष्ट्रीय स्टेडियम बनने से सभी खिलाड़ियों को लाभ पहुंचेगा। यहां राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे।
नगर परिषद वाइस चेयरमैन दीपक श्योराण का कहना है कि जिले में राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण कराना जरूरी है। चरखी दादरी में हर प्रकार के खेलों के खिलाड़ी हैं ऐसे में यहां मैदान राष्ट्रीय स्तर का होने चाहिए। स्टेडियम में सभी प्रकार की सुविधाएं होनी चाहिए। आज खेलों का क्षेत्र लगातार बढ़ता जा रहा है ऐसे में चरखी दादरी में बहालगढ़ जैसा खेल स्टेडियम बनना जरूरी है।
विज्ञापन
वार्ड-2 के पार्षद महेश गुप्ता का कहना कि समसपुर में राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाए जाने से सभी प्रकार के खेलों के खिलाड़ियों को फायदा पहुंचेगा। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। जिले के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक परचम लहरा सकेंगे। सरकार को स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने की मांग पूरी करनी चाहिए।
वार्ड-3 के पार्षद आनंद महराणा का कहना कि चरखी दादरी में बनने वाले स्टेडियम में हर तरह के खेल के मैदान बनने चाहिए। बड़ा स्टेडियम बनने के साथ-साथ हॉस्टल की भी सुविधा होनी चाहिए। राष्ट्रीय स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। चरखी दादरी में सभी प्रकार के खेलों के खिलाड़ी हैं। राष्ट्रीय स्टेडियम की जिले को जरूरत है। खेल स्टेडियम न होने से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में बाधाएं आ रही हैं समसपुर में मंजूर खेल स्टेडियम को बहालगढ़ की तर्ज पर बनाना चाहिए।