{"_id":"599c8cd24f1c1b05428b4585","slug":"181503431890-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा-144 लागू, सुरक्षा दृष्टि से 22 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा-144 लागू, सुरक्षा दृष्टि से 22 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
डेरा प्रमुख को लेकर कोर्ट के द्वारा सुरक्षित रखे गए फैसले के चलते जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीसी के द्वारा मंगलवार को जिले में धारा-144 लागू कर दी गई। वहीं, 25 अगस्त को ड्यूटी देने के लिए 22 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
मामला संवेदनशील होने के चलते जिला प्रशासन किसी भी प्रकार का रिस्क लेने के मूड में नहीं है। जिले में हथियार लेकर चलने और बिना उद्देश्य के एक स्थान पर अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने की मनाही कर दी गई है। वहीं, पुलिस प्रशासन के द्वारा भी फोर्स को अलर्ट पर कर दिया है। पुलिस के लिए जरूरी साजो सामान भी जुटाया जा रहा है।
अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश रद्द
उपायुक्त सोनल गोयल ने जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तुरंत प्रभाव से सभी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए हैं और अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा कि है कि प्रशासन को विभिन्न स्त्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन करने की संभावना है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा सरकारी व निजी संपत्ति की सुरक्षा के लिए कभी भी, किसी भी समय, किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की सेवाओं की आवश्यकता पड़ सकती है। डीसी ने आदेशों में कहा कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों सहित छुट्टी के दिनों में भी मुख्यालय पर उपस्थित रहें। साथ ही अपना मोबाइल फोन भी चालू रखें। जिलाधीश ने कहा कि फिलहाल जो अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी पर हैं, वह भी छुट्टियों को रद्द समझते हुए तुरंत अपने कार्यालय में रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
नाकाबंदी कर पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग
एसपी बी सतीश बालन द्वारा जिले में चिंह्ति स्थानों पर कड़ी नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच करने की के आदेश जारी किए हैं। किसी भी व्यक्ति को अपने साथ किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी, जेली, गंडासे, तलवार, दराती आदि अथवा किसी भी तरह का ज्वलनशील पदार्थ आदि ले जाने पर रोक लगाई है। एसपी के आदेश पर मंगलवार शाम को ही नाकों पर वाहनों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
जमा करवाने होंगे हथियार
एसपी ने सभी थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारियों को आदेश दिया है कि वे अपने-अपने इलाके में जिस किसी व्यक्ति के पास लाइसेंसी हथियार हैं। उन्हें तुरंत थाना में जमा करवाया जाए।
पुलिस की पुख्ता तैयारियां
25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख के संबंध में अदालत के संभावित फैसले के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला में असामाजिक शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा झज्जर जिला के डेरा प्रेमियों व अन्य सामाजिक संगठनों सहित मौजिज लोगों से लगातार संपर्क रखा जा रहा है। पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।
- कैन और बोतल में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर मनाही