फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया एक आरोपी, तीन-चार अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया एक आरोपी, तीन-चार अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

Wed, 23 Aug 2017 01:31 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया एक आरोपी, तीन-चार अंधेरे का फायदा उठाकर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
स्पेशल स्टाफ बहादुरगढ़ पुलिस ने रात्रि के दौरान मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ काबू किया है। जबकि अन्य तीन-चार बदमाश युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।

स्पेशल स्टाफ बहादुरगढ़ के प्रभारी उपनिरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम थाना सदर बहादुरगढ़ इलाका के गांव छुड़ानी के पास गश्त पर थी। उस दौरान टीम को सूचना मिली कि एक पैरोल जंपर अरुण उर्फ भोलू निवासी दूबलधन अपने साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में गांव भदानी के आसपास घूम रहा हैं। इस आधार पर टीम गांव भदानी की गई तो एक कार आती दिखाई दी। उसमें चार-पांच युवक सवार थे। टीम ने कार रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक ने अपनी गाड़ी को पीछे की तरफ भगा लिया। पीछा करने पर गांव भदानी के निकट एक भट्ठा के पास पहुंचते ही स्कोडा गाड़ी को मोड़ लिया और उसमें से युवक उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके भागते युवक को पकड़ने की कोशिश की तो दो-तीन युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों को पकड़ने तथा आत्मरक्षा के लिए पुलिस टीम द्वारा भी फायर किए गए। इनमें से एक बदमाश युवक को हथियार सहित काबू कर लिया। अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। अवैध हथियार सहित पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अमित निवासी गांव गोरड़ जिला सोनीपत बताया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed