फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   टमारटर के दाम फिर गिरे, प्याज के दाम उछले

टमारटर के दाम फिर गिरे, प्याज के दाम उछले

Sat, 12 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
टमारटर के दाम फिर गिरे, प्याज के दाम उछले
लाल टमाटर गिरा तो प्याज निकालने लगा आंसू
विज्ञापन

चरखी दादरी। टमाटर के दाम इस सप्ताह जहां गिरे हैं वहीं प्याज महंगा हो गया है। पिछले सप्ताह की तुलना में टमाटर दस रुपये सस्ता हुआ है तो प्याज दस रुपये महंगा। आढ़तियों के अनुसार अगले सप्ताह प्याज के दामों में और बढ़ोतरी की संभावना है। इस सप्ताह फलों के दामों में भी गिरावट आई है। टमाटर के दाम गिरने से लोगों को जहां राहत मिली है, वहीं प्याज के दामों में बढ़ोतरी लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है। पुरानी सब्जी मंडी के दुकानदारों का कहना है कि प्याज के दामों में अब तेजी आएगी। पहले टमाटर के कारण सब्जी का स्वाद बिगड़ रहा, अब प्याज के कारण जायका नहीं आएगा। शिमला मिर्च में दस रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि हरी मिर्च, ग्वार फली, टिंडा और आलू के दाम जस के तस बने हैं। सेब के दामों में पिछले सप्ताह के मुकाबले 20 रुपये की गिरावट आई है। बाजार में आम की बिक्री बंद हो चुकी है। अमरूद की खरीद शुरू हो चुकी है। दादरी में अमरूद 50 रुपये किलो के हिसाब में बिक रहा है।

लोग बोले, टमाटर से राहत मिली तो प्याज रुला रहा
टमाटर तो सस्ता होने लगा है लेकिन प्याज के दाम भी बढ़ना आमजन के लिए परेशानियां ही लेकर आएगा। शिमला मिर्च और तोरई भी मंहगी हो गई है। दाल पहले ही आम आदमी की पहुंच से बाहर है। - लक्ष्मण, सैनीपुरा
विज्ञापन

टमाटर के दाम तो गिर रहे हैं लेकिन प्याज के दाम उसी तेजी से बढ़ रहे हैं। हरी मिर्च, ग्वार फली, टिंडा और आलू के दाम जस के तस हैं। घरेलू बजट को देखकर इन सब्जियों से ही काम चलाना पड़ रहा है। - विक्रम, चंपापुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरूद मंडी में आया तो है लेकिन अभी स्वाद इतना बेहतर नहीं है। सेब के दामों में गिरावट आई है जबकि कुछ फ्रूट के दाम पिछले सप्ताह की तरह जस के तस हैं। प्याज के दाम बढ़ने से किचन का बजट बिगड़ रहा है। - वेदप्रकाश, पंचनंद चौक निवासी

सेब पिछले सप्ताह के मुकाबले सस्ता है। पपीता, केला, अनार के दामों में फर्क न होने के कारण लोग ज्यादा खरीद रहे है। बबूगोशा भी सस्ता मिल रहा
है। - सुरज, सैनीपुरा

इस सप्ताह सब्जियों और फलों के दाम
सब्जी पिछले सप्ताह के दाम इस सप्ताह के दाम
टमाटर 70 60
टिंडा 40 40
ग्वार फली 40 40
शिमला मिर्च 50 60
हरी मिर्च 40 40
भिंडी 30 3 0
प्याज 30 40
आलू 08 08
तोरई 30 30

फल पिछले सप्ताह इस सप्ताह के दाम
अनार 80 80
सेब 120 100
बबूगोसा 80 60
नाशपति 60 60
आम 100 100
केला 50 50
पपीता 40 40

वर्जन:
टमाटर के दामों में पिछले सप्ताह के मुकाबले 10 रुपये की गिरावट आई है तो वहीं, प्याज में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कुछ सब्जियों के दाम पिछले सप्ताह वाले ही है। - सब्जी विक्रेता सोनू, पुरानी सब्जी मंडी

अमरूद बाजारों में पहुंच चुका है। आम की बिक्री बंद हो चुकी है। अगले एक माह में सेब और सस्ते हो जाएंगे। - फल विक्रेता रजनीश, पुरानी सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed