फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पॉश इलाके सेक्टर-6 में गंदा व बदबूदार पानी सप्लाई, नहा सकते न कपड़े धो सकते

पॉश इलाके सेक्टर-6 में गंदा व बदबूदार पानी सप्लाई, नहा सकते न कपड़े धो सकते

Thu, 13 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पॉश इलाके  सेक्टर-6 में गंदा व बदबूदार पानी सप्लाई, नहा सकते न कपड़े धो सकते
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के सेक्टर-6 के कुछ हिस्से में पीने का गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। पॉश इलाका कहे जाने वाले इस क्षेत्र में यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। सप्लाई का पानी इतना गंदा और बदबूदार होता है कि उससे कपड़े भी नहीं धोए जा सकते। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत की गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इससे यहां के निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और काफी दूर से पानी ढो कर लाना पड़ रहा है।
यहां के निवासी रमेश सुखीजा, कृष्ण चंद्र, किशन लाल वर्मा, सावित्री देवी, उषा, बिमला, पिंकी ने बताया कि इन दिनों उनके यहां पर गंदा व बदबूदार पानी घरों में पहुंच रहा है। वे इस समस्या से अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं। बरसात के दिनों में यह समस्या ज्यादा गंभीर हो जाती है। बरसात के समय सीवरेज ओवरफ्लो हो जाता है और उसमें जमा हुआ गंदा पानी सप्लाई के पानी में मिलकर उनके घरों में लगे नलों में आना शुरू हो जाता है। पिछले कई दिनों से यह समस्या सिरदर्द बनी हुई है, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि उनकी इस समस्या का समाधान जल्द करवाया जाए।
विज्ञापन


नहाने लायक भी नहीं है पानी
यहां के निवासी रमेश सुखीजा ने कहा कि सुबह और शाम के समय ही पानी की सप्लाई आती है। पानी इतना बदबूदार आता है कि पूरे घर का वातावरण ही दूषित हो जाता है। यह पानी नहाने लायक भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोंछा लगाते हैं तो घर में हो जाती है बदबू
सेक्टर-6 निवासी कृष्ण चंद्र कहते हैं कि सप्लाई का पानी थोड़ा बहुत गंदा आए तो काम चल जाता है, लेकिन आजकल जो पानी आ रहा वह तो कपड़े थोने के लायक भी नहीं आ रहा। घर में पोंछा लगाते हैं तो भी सारे घर में बदबू हो जाती हैं।

गंदे पानी से बढ़ रही है बीमारी
किशनलाल वर्मा का कहना है कि जब से बरसात हुई है, उसके बाद से पानी साफ न आने के चलते घर में बीमारियां फैलनी शुरू हो गई है जिसकी वजह उन्हें इंफेक्शन तक भी हो गया है। अगर ऐसे ही रहा तो काफी ज्यादा बीमारी बढ़ जाएगी।
नहीं हो रहा समस्या का समाधान
महिला सावित्री देवी कहती हैं कि यह समस्या कोई पहली बार नहीं है। बरसात के मौसम में हर बार होती है। इसको लेकर वह कई बार अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी कोई समाधान नहीं कर रहे।
हैंड पंप से पानी ला रहे लोग
उषा देवी का कहना है कि देवी लाल पार्क के नजदीक लगे हैंड पंप से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है या फिर खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। प्रशासन को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए।

छोटे बच्चे हो रहे बीमारी का शिकार
महिला बिमला का कहना है कि गंदे पानी के कारण छोटे-छोटे बच्चे भी बीमारी का शिकार हो रहे हैं। उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी है।
लाइन चेक कराकर कराई जाए ठीक
पिंकी कहती हैं कि जल्द ही प्रशासन को ध्यान देकर गंदे पानी की सप्लाई लाइन को चेक कराना चाहिए और इसे ठीक किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता एसके जैन का कहना है कि लोगों की इस समस्या को जल्द ही खत्म किया जाएगा। लाइनों को चेक कराया जाएगा।

- देवीलाल पार्क के पास लगे हैंड पंप से ढो रहे पानी
- बारिश के मौसम में और बढ़ जाती है समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed