फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   18 operations performed on the last day under Ayushman Bharat Abhiyan

Jhajjar-Bahadurgarh News: आयुष्मान भारत अभियान के तहत अंतिम दिन हुए 18 ऑपरेशन

Sun, 23 Nov 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
18 operations performed on the last day under Ayushman Bharat Abhiyan
22jjrp16- सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन करते चिकित्सक। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
झज्जर। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत अंतिम दिन शनिवार को कुल 18 ऑपरेशन किए गए। शनिवार को यह अभियान समाप्त हो गया। जिले में पांच दिन में कुल 158 ऑपरेशन किए गए। उप सिविल सर्जन डॉक्टर सुनीता तंवर ने बताया कि शनिवार को जिले में मोतियाबिंद के 10 ऑपरेशन हुए जबकि दो ऑपरेशन शल्य चिकित्सा के किए गए। इसी प्रकार से चार ऑपरेशन हड्डी और एक सिजेरियन करवाया गया। इसके अलावा एक दंत चिकित्सा ऑपरेट किया गया। बताया कि 17 नवंबर को 28, 18 नवंबर को 23, 19 नवंबर को 31, 20 नवंबर को 19, 21 नवंबर को 39 और 22 नवंबर को कुल 18 ऑपरेशन किए गए। इसमें से सबसे ज्यादा झज्जर के सरकारी अस्पताल में सर्जरी की गईं। यहां पर कुल 82 ऑपरेशन किए गए। इसके बाद सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में 56 ऑपरेशन हुए। इसके अलावा बेरी सरकारी अस्पताल में 16 और सीएचसी डीघल में चार ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed