फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   18 day holding 29 illegal weapons and 46 cartridges

18 दिन में पकड़े 29 अवैध हथियार व 46 कारतूस

Sun, 05 Oct 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Sun, 05 Oct 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
18 day holding 29 illegal weapons and 46 cartridges

जिले के लोग चुनाव के दिनों में भी हथियार रखने का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। यही कारण है कि लाइसेंसी हथियार जमा कराने की अंतिम तिथि को गुजरे दो सप्ताह का समय हो जाएगा।

विज्ञापन


इसके बावजूद अभी तक 600 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने हथियार जमा नहीं कराया है। यह हालात तब हैं, जब लाइसेंसी हथियार रखने पर भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है। अगर अवैध हथियारों की बात की जाए तो हालात और चिंताजनक नजर आते हैं।
विज्ञापन


जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 18 दिनों में 29 अवैध हथियार और 46 कारतूस पकड़े जा सके हैं।

13 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच अवैध हथियार रखने के लिए अलग-अलग स्थानों से 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने लाइसेंसी हथियार जमा कराने के लिए 22 सितंबर अंतिम तिथि तय की थी। इसके बाद भी पुलिस लगातार चेतावनी दे रही है कि अपने लाइसेंसी हथियार तुरंत जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा न करने पर लाइसेंस रद्द करने के अलावा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद लाइसेंस हथियार धारकों को पुलिस की चेतावनी की रत्ती भर भी परवाह नहीं है।

आलम यह है कि अभी भी 600 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने लाइसेंसी हथियार तो ले रखे हैं, लेकिन इन्हें जमा नहीं कराया है।

चुनाव में केवल दस दिन बाकी
विधानसभा चुनाव में महज दस दिन बाकी हैं। पुलिस भी मानती है कि लाइसेंसी हथियार जमा कराने में लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही सिरदर्द बन सकती है।

पुलिस को एक तरफ शहर की सुरक्षा का जिम्मा संभालना है, तो दूसरी तरफ चुनाव के मद्देनजर जारी सुरक्षा बंदोबस्त भी सुनिश्चित करने हैं।

पिछले कुछ दिन में ही पुलिस ने काफी अवैध हथियार बरामद किए हैं, लेकिन अभी भी भारी संख्या में अवैध हथियार होने की आशंका है। ऐसे में लाइसेंसी हथियार जमा हो जाते तो पुलिस की कम से कम यह परेशानी तो खत्म हो जाती।


चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। अवैध हथियार पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है।

काफी संख्या में अवैध हथियार पकड़े भी गए हैं। जिन लोगों ने अपने लाइसेंसी हथियार जमा नहीं कराए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चमनलाल, प्रवक्ता, झज्जर पुलिस


जिले में कुल लाइसेंस हथियार 4580
झज्जर थाने में जमा 1306
बेरी थाने में जमा 575
साल्हावास थाने मे जमा 256
सिटी बहादुरगढ़ 527
सदर बहादुरगढ़ 1005
लाइन पार थाने में जमा 220
कुल जमा हथियार 3889

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed