{"_id":"5c912e7cbdec2213e76c248a","slug":"171553018492-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर्स करेंगे पोलिंग बूथों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर्स करेंगे पोलिंग बूथों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। लोकसभा गठन के लिए 12 मई को होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर सुपरवाइजर्स नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर सुपरवाइजर्स अपने-अपने क्षेत्र में सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि सी-विजिल पर आदर्श आचार संहिता व पोलिंग बूथों से संबंधित दर्ज होने वाली शिकायतों या सुझावों का 100 मिनट में निराकरण किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा राजीव रंजन की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सी-विजिल एप या चुनाव हेल्प लाइन नंबर 1950 पर कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता की अवहेलना से संबंधित अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करवा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आदर्श आचार संहिता की किसी भी स्तर पर अवहलेना न हो। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा व जिला प्रशासन द्वारा विस्तार से समय-समय पर जानकारी सभी के साथ साझा की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने उपरांत कोई विभाग नया विकास कार्य का प्रारंभ नहीं कर सकता। वहीं अवैध कार्यों व गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं साथ ही गुप्त सूचना तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम बेरी राहुल नरवाल, एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण पावरिया, एसडीएम झज्जर शिखा, जिला उपनिर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश अश्निी कुमार, डीडीपीओ हरि सिंह श्योराण, जिला राजस्व अधिकारी मनबीर सांगवान, जीएम रोडवेज एमएस खर्ब, डीएसपी रणबीर सिंह, डीआईओ अमित बंसल, नायब तहसीलदार निर्वाचन रामकुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।