{"_id":"5c72f06ebdec22090f3fcd36","slug":"171551036526-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनते ही तुरंत मिलेगा अर्धसैनिक बलों को शहीद का दर्जा: दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनते ही तुरंत मिलेगा अर्धसैनिक बलों को शहीद का दर्जा: दीपेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जुट जाएं। वो अपने काम व व्यवहार के बलबूते जनता के बीच सहयोग मांगने आए हैं। यह बात सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सांसद ने कहा कि हम सभी को मिलकर दोबारा से हरियाणा को खुशहाली के रास्ते पर पर लेकर जाना है। इस बार का लोकसभा चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है, इस चुनाव के नतीजे से भाजपा को आइना दिखाना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा को साफ कर देंगे कि हरियाणा में भाजपा का समय खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी तो रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को कैंडीडेट ही नहीं मिला है, इसलिए वो तमाम तरह की अफवाह फैलाने कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़सा एम्स-2 को लेकर कांग्रेस द्वारा दबाव बनाए जाने पर अब प्रदेश सरकार ने यू-टर्न लिया है। पहले यहां से मनेठी शिफ्ट करने की चर्चा थी। उन्होंने कहा कि बाढ़सा एम्स-2 लाने के लिए उन्होंने पसीना बहाया है। बाढ़सा एम्स में 11 संस्थान आने हैं, जिन पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया केवल कैंसर इंस्टीट्यूट का ही लोकार्पण करवाया गया। प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से अन्य प्रोजेक्ट पर बजट लेकर कार्य शुरू करवाना चाहिए था।
छह घंटे में माफ होंगे किसानों के लोन
सांसद हुड्डा ने ऐलान किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सहकारी व अन्य बैंकों से कृषि कार्यों के लिए लिए गए ऋण 6 घंटे में माफ कर दिए जाएंगे और 12 घंटे में बुढ़ापा पेंशन 3000 रुपये मासिक कर दी जाएगी तथा बिजली के बिल घटा कर आधे कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2004 में केंद्र की तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की पेंशन स्कीम को बंद करने के फैसले को अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पुरानी पेंशन स्कीम को तुंरत लागू किया जाएगा।