फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रईया में किया महिलाओं ने प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

रईया में किया महिलाओं ने प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 01 Feb 2019 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
रईया में किया महिलाओं ने प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के रीजनल सेंटर के निर्माण को लेकर गांव रईया में पिछले करीब एक माह से चल रहे ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन के बीच वीरवार को एक बार फिर से महिलाएं धरना स्थल पर पहुंची और नारेबाजी की। महिलाओं ने प्रदर्शन करने के दौरान सरकार पर गुटबाजी करने के भी आरोप लगाए। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि सरकार व उससे जुड़े लोग गांव में आपसी भाईचारे को खराब करना चाहते है और गांव को दो भागों में बांटकर अपनी स्वार्थों की राजनीति को सफल करना चाहते है लेकिन इस मामले में पूरा गांव एक है और गांव के लोग तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक कि सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती। महिलाओं ने कहा कि आंदोलन उनके अधिकारों की सुरक्षा को लेकर है लेकिन फिर भी सरकार इसी सुरक्षा चक्र को तोड़कर गांव में शांति व भाईचारा खराब करने का माहौल व्याप्त करना चाहती है लेकिन सरकार अपने मंसूबों में कतई कामयाब नहीं होगी। सरकार झज्जर के गांव रईया में बागवानी विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर खोलना चाहती है। इसी के चलते पंचायत द्वारा कुछ माह पूर्व इसी रीजनल सेंटर के निर्माण को लेकर एक प्रस्ताव पास कर सरकार के पास भेजा था। इसी प्रस्ताव के तहत सरकार ने यहां रीजनल सेंटर के निर्माण की मंजूरी दे रखी है। इसी के चलते भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सरकार ने रीजनल सेंटर के निर्माण के लिए करीब 105 एकड़ जमीन का कब्जा भी ले लिया था और उसकी नींव भी खोद डाली थी। जिसे आक्रोशित ग्रामीणों ने पिछले दिनों पाट भी दिया था। अब ग्रामीणों के साथ-साथ काफी संख्या में महिलाएं भी इस आंदोलन में कूद पड़ी है और इसी के चलते वीरवार को महिलाओं ने धरनास्थल पर पहुंच कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed