फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फाइनल रिहर्सल में टीमों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, उपायुक्त ने फहराया तिरंगा

फाइनल रिहर्सल में टीमों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, उपायुक्त ने फहराया तिरंगा

Fri, 25 Jan 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
फाइनल रिहर्सल में टीमों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, उपायुक्त ने फहराया तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। बलिदान स्मारक स्टेडियम परिसर में वीरवार को गणतंत्र दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर फाइनल रिहर्सल की शुरूआत की। पूर्वाभ्यास में सभी टीमों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने इस मौके पर कहा कि बलिदान स्मारक स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की शानदार तैयारियां की गई हैं। मुख्य समारोह में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन एवं हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता तिरंगा झंडा फहराएंगे।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। यह पर्व हमारे लिए गौरव का क्षण है, इसलिए पूरी गरिमा के साथ राष्ट्रीय त्यौहार मनाया जाएगा। मुख्य समारोह के निर्धारित समय अनुसार ही आज ठीक 9.58 बजे उपायुक्त ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक स्मिति चौधरी, परेड कमांडर डीएसपी दिलीप सिंह के साथ उपायुक्त ने मार्चपास्ट का निरीक्षण किया। इसमें एएसआई सुरेंद्र सिंह और एएसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस, एएसआई सुनीता यादव के नेतृत्व में महिला पुलिस, एसआई विष्णु कुमार व शिवेक, मनीषा, अजय शर्मा, निशा, पवन जांगड़ा, कीर्ति, प्रीतु फौगाट, दीपेंद्र, दिनेश व डॉली जांगड़ा की कमांड में एनसीसी टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। तदोपरांत रावमावि दादरी, राकवमावि दादरी, वर्धमान स्कूल, परसराम हेतराम स्कूल आदि शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने मनोहारी दृश्य उत्पन्न करते हुए पीटी, डंबल व लेजियम शो का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास के दौरान गीतांजलि स्कूल, राकवमावि दादरी, रावमावि दादरी, गीता निकेतन, एपीजे स्कूल, केएन स्कूल, बेस मॉडल और एपीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति व राष्ट्री भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। राकवमावि की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर आधारित नाटिका पेश की। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ पूर्वाभ्यास की समाप्ति की गई। उपायुक्त ने सभी टीमों की हौसला आफजाई कर उनके प्रभारियों को मुख्य समारोह में और भी बेहतर प्रस्तुति देने को कहा। पूर्वाभ्यास के पश्चात स्टेडियम परिसर में ही उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने एचडीएफसी बैंक की डिजीधन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा के दौरान नागरिकों को कैशलेस लेन-देन के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. मनोज कुमार, एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप नैन, कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र दलाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट, प्राचार्य श्रीभगवान शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सहारण, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी विजयपाल यादव, मंजीत सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed