{"_id":"5c02ef61bdec2241930211b6","slug":"171543696225-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू युवा केंद्र में मनाया गया विश्व एडस दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू युवा केंद्र में मनाया गया विश्व एडस दिवस
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। नेहरू युवा केंद्र झज्जर के तत्वाधान में शनिवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। नेहरू युवा केंद्र की युवा समन्वयक मधु चौधरी ने बताया कि यह प्रोग्राम कोर्डिनेटर रितु धनखड़ द्वारा शहर में आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. हरपाल डागर ने विश्व एड्स दिवस पर युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि एचआईवी एड्स फैलने का मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध है, संक्रमित रक्त से या कोई व्यक्ति बीमार या दुर्घटनाग्रस्त है और इलाज के दौरान उसे रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो रक्त चढ़ाने से पहले उसकी जांच अवश्य करवानी चाहिए। यदि एचआईवी संक्रमित रक्त उस व्यक्ति को चढ़ाया जाता है तो उसे एचआईवी एड्स का संक्रमण हो सकता है एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला से उसके होने वाले शिशु में भी संक्रमण का खतरा रहता है। प्रोग्राम कोर्डिनेटर रितु धनखड़ ने प्रोजेक्टर द्वारा एड्स के बचाव के बारे में युवाओं को फिल्म दिखाई। भारत के प्रसिद्ध नाटककार मदन भारती द्वारा रचित नाटक बदलेगा जमाना के जरिए युवाओं को जागृत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी रामानंद दलाल प्रकाश धनखड़ राकेश देवी आदि उपस्थित रहे।