फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   40 परिचालकों के चयन की प्रोविजनल सूची जारी

40 परिचालकों के चयन की प्रोविजनल सूची जारी

Thu, 01 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
40 परिचालकों के चयन की प्रोविजनल सूची जारी
चरखी दादरी। रोडवेज डिपो में बुधवार को 40 परिचालकों के चयन की प्रोविजनल सूची जारी कर गई। अब कोई भी उम्मीदवार तीन नवंबर तक इस सूची के संबंध में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। बुधवार को डिपो की 130 बसें सड़कों पर दौड़ीं। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक धनराज कुंडू ने बताया कि डिपो में पार्ट- वन पॉलिसी के तहत परिचालकों की भर्ती के लिए 40 उम्मीदवारों की प्रोविजनल चयन सूची जारी कर दी गई है। अब किसी भी उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया पर कोई आपत्ति है तो वह तीन नवंबर तक जीएम कार्यालय में लिखित रूप में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। इस आपत्ति पर उम्मीदवार की पूर्ण संतुष्टि की जाएगी। आपत्ति दूर करने के बाद पांच नवंबर को चयन की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। जीएम कुंडू ने बताया कि डिपो में चालक पद पर आए आवेदनों की छंटनी एवं जांच पड़ताल का काम तेजी से चल रहा है। छह नवंबर को चालकों की भी सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डिपो के तहत बुधवार को 130 बसें सड़कों पर दौड़ी। बसों के जरिए अब तकरीबन सभी रूटों को कवर किया जा रहा है ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न आए। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के विकल्प के रूप में अन्य विभागों के चालकों को ड्यूटी पर लगा रखा है ताकि बसों के पहिया न थमने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed