फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खामी के साथ जारी हुई अंतिम लिस्ट, आधे घंटे बाद हुई अपडेट

खामी के साथ जारी हुई अंतिम लिस्ट, आधे घंटे बाद हुई अपडेट

Fri, 14 Jul 2017 01:20 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खामी के साथ जारी हुई अंतिम लिस्ट, आधे घंटे बाद हुई अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
मैन्यूअल सिस्टम खत्म कर प्रदेशभर को एक मॉनीटरिंग सिस्टम के तहत चलाने का पहली बार प्रयोग हायर एजुकेशन विभाग के द्वारा खामियों भरा रहा। पहली कटऑफ तय समय से एक दिन लेट रही तो दूसरी खामी के साथ शाम को डाली गई। वहीं, तीसरी और अंतिम कटऑफ लिस्ट वीरवार को खामी के साथ शाम 4 बजे डाली गई। जिसे बाद में करीब साढे़ 4 बजे फिर से अपडेट किया गया। तीनों कटऑफ के दौरान छात्रों के लिए असमंजस की स्थिति रही।
विद्यार्थियों के पास कभी मोबाइल पर संदेश नहीं आया तो कभी बिना कटऑफ लगे ही संदेश पहुंच गया। जिसके चलते छात्रों को कालेजों के चक्कर लगाने पड़े। ऑनलाइन मॉनीटरिंग का छात्रों को ये फायदा रहा कि इस बार किसी भी प्रकार की कोई धांधली कटऑफ के दौरान नहीं की जा सकी। क्योंकि एडिड या फिर सरकारी कालेज सभी की कटऑफ लिस्ट हायर एजुकेशन विभाग के द्वारा तैयार की गई थी।
विज्ञापन

इतने ले चुके हैं दाखिला
नेहरू स्नातकोत्तर कॉलेज में अब तक केवल 20 फीसदी सीटों पर ही छात्रों के द्वारा दाखिला लिया गया है। बीए में 131, बीए-अंग्रेजी में 5, बीए हिस्ट्री में 1, साइक्लोजी में 2, बीकॉम में 40, बीएससी नॉन मेडिकल में 49, बीएससी साइंस में 4, बीएससी मेडिकल में 15, बीबीए में 5, बीसीए में 9 छात्रों के द्वारा अब तक दाखिला लिया जा चुका है। कॉलेज की 1361 सीटों में से 261 सीटों पर छात्रों के द्वारा दाखिले लिए जा चुके हैं। वहीं, महाराजा अग्रसेन महिला कालेज की 580 सीटों पर 151 छात्राओं ने अब तक दाखिला ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार रही नेहरू कॉलेज की कटऑफ लिस्ट ( प्रतिशत में)
बीए-1 ऑल इंडिया सामान्य :
अधिकतम : 98.2
न्यूनतम : 82.4

----
ऑल हरियाणा सामान्य :
अधिकतम : 82.2
न्यूनतम : 73

-------
अनुसूचित जाति :
अधिकतम : 72.6
न्यूनतम : 63.0

------
बीसी-ए:
अधिकतम : 51.4
न्यूनतम : 48.4

---
बीसी-बी :
अधिकतम : 69.8
न्यूनतम : 62.4

----
बीबीए :
अधिकतम : 86.4
न्यूनतम : 71.8

------
बीकॉम : ऑल इंडिया सामान्य :
अधिकतम : 94.4
न्यूनतम : 80

---
ऑल हरियाणा सामान्य :
अधिकतम : 80
न्यूनतम : 67

------
बीसीए - ऑल इंडिया सामान्य :
अधिकतम : 93.8
न्यूनतम : 70.4

----
बीए ऑनर्स अंग्रेजी : ऑल इंडिया सामान्य :
अधिकतम : 93.8
न्यूनतम : 86.2

-----
ऑल हरियाणा सामान्य :
अधिकतम : 81
न्यूनतम : 69

--
अनुसूचित जाति :
अधिकतम : 64.4
न्यूनतम : 54.2

------
बीसी-ए:
अधिकतम : 61.6
न्यूनतम : 56.6

---
बीसी-बी :
अधिकतम : 68
न्यूनतम : 60

--------
बीए- हिस्ट्री :
आल इंडिया सामान्य :
अधिकतम : 100.4
न्यूनतम : 88.8

----
ऑल हरियाणा सामान्य :
अधिकतम : 86.8
न्यूनतम :76.6

--
अनुसूचित जाति :
अधिकतम : 66.8
न्यूनतम : 54.2

------
बीसी-ए:
अधिकतम : 62.6
न्यूनतम : 61.6

---
बीसी-बी :
अधिकतम : 58.4

------
बीएससी- कंप्यूटर साइंस
ऑल इंडिया सामान्य
अधिकतम: 93.8
न्यूनतम: 80.4

--
ऑल हरियाणा सामान्य
अधिकतम: 78.8
न्यूनतम: 64

--------
बीएससी- नॉन मेडिकल
ऑल इंडिया सामान्य
अधिकतम: 93.8
न्यूनतम: 83.6

---
ऑल हरियाणा सामान्य :
अधिकतम : 83.6
न्यूनतम : 75.6

---
अनुसूचित जाति:
अधिकतम : 75.2
न्यूनतम : 53.8

------------
बीएससी मेडिकल
ऑल इंडिया सामान्य :
अधिकतम : 93.4
न्यूनतम : 84.6

---
ऑल हरियाणा सामान्य :
अधिकतम : 84.4
न्यूनतम : 77.8

-------
अनुसूचित जाति :
अधिकतम : 77.6
न्यूनतम : 67.2

------
बीसी-बी :
अधिकतम : 77.2
न्यूनतम : 69.6

वर्जन
दाखिलों के लिए सभी विभागाध्याक्षों को कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। दाखिला प्रक्रिया में आज से तेजी आने की उम्मीद है। वहीं, कॉलेज के पुराने छात्रों को तो यथाशीघ्र ही अपना दाखिला करवा लेना चाहिए।
- रणजीत कौर मदान, प्राचार्या, नेहरू पीजी कॉलेज झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed