फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जीएसटी से इंस्पेक्टरी राज का होगा उदय : बतरा

जीएसटी से इंस्पेक्टरी राज का होगा उदय : बतरा

Sun, 02 Jul 2017 01:05 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी से इंस्पेक्टरी राज का होगा उदय : बतरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने कहा है कि जीएसटी से देश में इंस्पेक्टरी राज का उदय होगा और महंगाई सिरे चढ़कर बोलेगी। जीएसटी पर सवाल उठाते हुए बतरा ने कहा कि जनता को रोटी, कपड़ा और मकान से वंचित करने का सरकार का यह एक प्रयास है। शनिवार को झज्जर के लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रेसवार्ता के दौरान सुभाष बतरा ने कहा कि पहली बार कपड़े पर पांच प्रतिशत टैक्स लगाया गया है और मुख्यमंत्री कपड़े के धंधे को दो नंबर का धंधा बता रहे हैं। साथ ही कहा कि जीएसटी के बाद भवन निर्माण सामग्री भी महंगी हो गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई फूट नहीं है, जब सही समय आएगा तो प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट नजर आएगी। सवाल के जवाब में कहा कि नीति के तहत कांग्रेस के नेता अलग-अलग अभियान किसानों के समर्थन में चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर रोज कर्ज के बोझ तले दबा किसान आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने बेरी में रविवार को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की और कहां के अशोक तंवर किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान ने कहा कि बीजेपी के नेता स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का नाम नहीं ले रहे हैं। जबकि चुनाव से पहले किसानों की भलाई की दुहाई देकर स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करने का वायदा किया था। कादियान ने कहा कि कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है और हर वर्ग परेशान है। चुनाव अभी दूर हैं जब चुनाव होंगे तो कांग्रेस की सरकार बनेगी और फिर से अच्छे दिन आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महासचिव कुलताज सिंह ने कहा कि बेरी में बड़ी संख्या में किसान अशोक तंवर के नेतृत्व में रविवार को होने वाली ऐतिहासिक सभा में भाग लेगें। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रति हर वर्ग में आक्रोश है और तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रति जोश है। इस मौके पर कांग्रेस नेता उदयभान पुनिया, बिजेंद्र रंगा, आनंद मदाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed