फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   17 people were fined for drunk driving and three for bursting firecrackers from a Bullet.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 17 का शराब पीकर वाहन चलाने और तीन का बुलेट से पटाखा फोड़ने पर चालान

Mon, 24 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 24 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
17 people were fined for drunk driving and three for bursting firecrackers from a Bullet.
-फोटो 54 : शहर में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा फोडऩे पर बाइक का चालान काटते पुलिसकर्मी। स्रोत पुल
बहादुरगढ़। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से विशेष अभियान चला कर इनके खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। अभियान के तहत 17 वाहन चालकों व तीन बुलेट पर पटाखा फोड़ने वालों के चालान काटे गए। इसके साथ कुल 1081 वाहनों के चालान किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने लोगों से शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि चालक ऐसा करते हैं तो किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट, रांग पार्किंग, बिना हेलमेट, विदाउट सीट बेल्ट सहित यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लैक फिल्म लगे 10 वाहन, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 17, ट्रिपल राइडिंग करने वाले 11, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 28, बिना नंबर प्लेट वाहन चालकों के 40 चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने और बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा फोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। नियमों का पालन न करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

-महेश कुमार, एसएचओ, यातायात, थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed