{"_id":"64497f7d25fd95e26c0b1894","slug":"17-crore-approved-still-dust-rises-jhjhar-news-c-17-1-134701-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 17 करोड़ मंजूर, फिर भी उड़ती है धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 17 करोड़ मंजूर, फिर भी उड़ती है धूल
Thu, 27 Apr 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर से वाया ग्वालीशन-छुछकवास जाने वाले मार्ग के निर्माण का मामला कई बार विधानसभा में गूंजा है। इस सड़क को फोरलेन बनाने की मांग पिछले साल विधानसभा में उठी। सरकार ने फोर लेन बनाने की बजाय इसका दोबारा निर्माण करने के लिए मार्च में करीब 17 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी है, लेकिन अभी तक इसके टेंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है।
झज्जर से लेकर छुछकवास तक की सड़क की हालत दयनीय है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छूछकवास चौक पर तो अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।लंबे समय से इस रोड के निर्माण की मांग चली आ रही है। विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल ने विधानसभा में सवाल लगाया था। फोर लेन बनाने की मांग उठी लेकिन सरकार ने इसे दोबारा बनाने पर सहमति जताई लेकिन टेंडर प्रक्रिया अभी तक नहीं हो सकी। इस वजह से इस सड़क की हालत ज्यों की त्यों बनी है। हैरानी की बात है कि
लगता है जाम, रहता है हादसों का डर
जिले के नेशनल हाईवे को छोड़कर यह सबसे व्यस्त रोड है। जिस पर भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। झाड़ली गांव में दो थर्मल पावर प्लांट व कई कंपनियां होने के कारण भारी वाहन यहां से सामग्री लेकर आते-जाते रहते हैं। इन वाहनों की वजह से सड़क पर कई जगह लंबे जाम लगे रहते हैं, जबकि फोरलेन रोड न होने की वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी काफी बढ़ गई हैं। हर रोज इस रोड पर कोई न कोई सड़क हादसा होता रहता है।
विज्ञापन
- लोगों की प्रतिक्रिया :
सड़क की हालत बेहद दयानीय हो चुकी है। सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण स्पीड में आने वाली कोई भी गाड़ी पलट सकती है।
- संदीप।
झज्जर रोड पर रणखंडा मोड़ से लेकर छुछकवास गांव तक सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। मारौत मोड़ व छुछकवास में तो इतने गहरे गड्ढे की वाहनो का कुछ-न-कुछ सामान टूटना आम बात हो गई है।
- सचिन।
इस मार्ग से सबसे अधिक भारी वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग झज्जर जाने के लिए छोटा होने के कारण इस मार्ग से वाहन अधिक गुजरते हैं।
- तारीफ।
सड़क निर्माण के लिए लोग प्रशासन के अधिकारियों व नेताओं से अनेक बार मांग कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता। वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
- रामचंद्र
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
झज्जर शहर से लेकर ग्वालीशन-छूछकवास की हालत दयनीय है। सड़क का निर्माण कार्य कराने व इसे फोरलेन बनवाने के लिए विधानसभा में सवाल लगाया था। सरकार ने फोरलेन की बजाए सड़क के निर्माण को मंजूरी दी, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
- गीता भुक्कल, विधायक झज्जर।
वर्जन
सरकार सड़क निर्माण के लिए मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- अरुण कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।