फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   166 CCTV cameras will keep an eye on you at 50 places

यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के लिए होगी ई-चालान की व्यवस्था

Sat, 01 Oct 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
166 CCTV cameras will keep an eye on you at 50 places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए पुलिस विभाग की ओर से अब दिल्ली की तर्ज पर आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस सिस्टम के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसका ई चालान हो जाएगा और उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर चालान का एसएमएस पहुंच जाएगा।
अत्याधुनिक कैमरे लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम के आदेश पर शहर में सर्वे किया जा रहा है। बैंगलुरु की एक कंपनी की ओर से यह सर्वे किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने कंपनी के सामने शहर में 50 जगहों पर 166 कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा है। पुलिस ने जो जगह तय की हैं उन पर कितने और किस रेंज के कैमरे लगाए जाएंगे इसका सर्वे पुलिस अधिकारियों के साथ कंपनी के अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ये कैमरे लगा दिए जाएंगे और उसके बाद आनलाइन ई-चालान की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद उनका कंट्रोल रूम लघु सचिवालय स्थित चालान ब्रांच में बनेगा। सभी कैमरों की निगरानी यहीं से होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन का नंबर नोट करके चालान कर दिया जाएगा। यह आनलाइन यानि ई चालान होगा। सीधा वाहन मालिक के पते पर ही भेज दिया जाएगा। बता दें कि बहादुरगढ़ में अब तक पुलिस कर्मचारियों की ओर से ही चेकिंग करके यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाते हैं। इनमें ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, रांग साइड, रांग पार्किंग समेत अन्य नियमों का पालन न करने वालों के चालान किए जाते हैं। हर चौक-चौराहों पर पुलिस की निगरानी होने के बाद भी बड़ी संख्या में वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हैं और पुलिस से बचकर निकल जाते हैं। सीसीटीवी लगने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाला कोई भी चालक कार्रवाई से बच नहीं बच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि एसपी वसीम अकरम के आदेश पर शहर का सर्वे करवाया जा रहा है। बैंगलुरु की एक कंपनी शहर का सर्वे कर रही है। फिलहाल 50 जगहों पर 166 कैमरे लगाने के लिए चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही सर्वे पूरा होते ही कहां पर कितने कैमरे लगाए जाएंगे यह तय हो जाएगा। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगते ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का आनलाइन ई चालान होगा। यह चालान अपने आप घर के पते पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed