फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राफेल डील मामले में भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के सामने तोड़-मरोड़कर पेश किए तथ्य: दीपेंद्र हुड्डा

राफेल डील मामले में भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के सामने तोड़-मरोड़कर पेश किए तथ्य: दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 24 Dec 2018 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
राफेल डील मामले में भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के सामने तोड़-मरोड़कर पेश किए तथ्य: दीपेंद्र हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। भाजपा सरकार ने राफेल डील मामले में तथ्यों को तोड़ मरोड़कर सुप्रीम कोर्ट में पेश किया है। सरकार ने कई झूठी जानकारियां दी तो वहीं कई महत्वपूर्ण तथ्य कोर्ट को नहीं बताए। इसके आधार पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। मामला उजागर होने पर अब केंद्र सरकार इसे टाइपो एरर बता रही है। दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार शाम पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राफेल मामले में भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का आधार सीएजी रिपोर्ट है लेकिन सीएजी ने तो कोई रिपोर्ट ही नहीं दी। सीएजी की रिपोर्ट न संसद में पेश हुई न ही पीएसी में। फिर सुप्रीम कोर्ट के साथ इतना बड़ा धोखा कैसे किया गया। उन्होंने कहा कि दादरी में कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मंत्री सतपाल सांगवान द्वारा रिकार्ड विकास कार्य करवाए थे। भाजपा की सरकार कांग्रेस राज के करवाए विकास कार्यों का जीर्णोद्धार तक नहीं कर पाई। आने वाले समय में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और फिर से दादरी ही नहीं बल्कि पूरा हरियाणा विकास में नंबर वन होगा। वहीं, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि कांग्रेस की भूपेंद्र हुड्डा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की बदौलत दादरी को जिला बनाने के लिए तैयार कर दिया गया था। भाजपा की मनोहर सरकार ने विकास की सजी-सजाई थाली का फायदा लेकर जिला तो बना दिया, लेकिन जिला बनने के बाद विकास के लिए आज तक कोई विशेष पैकेज की घोषणा तक नहीं कर पाई है। इस अवसर पर सत्यव्रत सांगवान, जयंत वशिष्ठ, मोहित मोठसरा, भोलू, सत्यवीर प्रधान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed