चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज कर्मियों की हड़ताल को समर्थन देकर एचएसईबी (बिजली) वर्कर्स यूनियन ने दो घंटे रोष प्रदर्शन किया। शहरी सब यूनिट प्रधान अनिल फौगाट, शहरी सब यूनिट प्रधान नवरत्न शर्मा, राज्य ऑडिटर राजकुमार सांगवान व राज्य उप संगठनकर्ता विनोद सोनी ने मुख्य रूप से शिरकत कर सरकार की कर्मचारी दमनकारी नीतियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते रोडवेज कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करें, एस्मा जैसे काले कानून को खत्म करे, कर्मियों को जल्द से जल्द रिहा कर उनका निलंबन वापस ले, निजीकरण बंद कर रोडवेज नेताओं को बुलाकर सकारात्मक बातचीत करे अन्यथा सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद कर्मचारी नगर के विभिन्न मार्गों से प्रदर्शन कर रोज गार्डन पहुंचे व रोडवेज कर्मचारियों को हर प्रकार के सहयोग व पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामनिवास, जयवीर बादल, यूनिट सचिव श्रीभगवान सभ्रवाल, कोषाध्यक्ष शिव प्रकाश शर्मा, आजाद फौगाट, कृष्ण सोलंकी, रामबीर शर्मा, रामफल, सचिव अशोक शर्मा, सुरेंद्र मोड़ी, प्रवीन, संदीप, सुरेश, राजबीर, विजयपाल, धर्मेंद्र, विनित, ईश्वर, विक्रम, अजय, धनराज, राजपाल, सतीश, सूरज, श्रीभगवान सैनी, अनिल, ताराचंद, प्रमेंद्र, सुनील, सत्यवान, मंजीत, अतर सिंह, आनंद, संजय आदि उपस्थित थे।