फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   40 फीसदी सफाई कर्मी काम पर लौटे, डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा हुई बहाल

40 फीसदी सफाई कर्मी काम पर लौटे, डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा हुई बहाल

Tue, 22 May 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
40 फीसदी सफाई कर्मी काम पर लौटे, डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा हुई बहाल
40 फीसदी सफाई कर्मचारी काम पर लौटे, शहर से 70 टन कचरे का किया उठान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। करीब दो सप्ताह से हड़ताल पर रहे 40 फीसदी सफाई कर्मचारी सोमवार को काम पर लौट आए। सोमवार को 14 कर्मियों ने ड्यूटी ज्वाइन करने से अब इनकी संख्या बढ़कर 84 हो गई है। कर्मियों के काम से लौटने पर नगर परिषद अधिकारियों ने वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा बहाल करा दी है और शहर से करीब 70 टन कचरे का उठान किया गया। कच्चे-पक्के करीब 90 कर्मचारी हड़ताल में अब भी शामिल हैं और इन्हें हटाने के लिए स्थानीय शहरी निकाय निदेशक के निर्देश मिलने का इंतजार है।
नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने बताया कि सोमवार से शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा बहाल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पांच टीपर व ट्रैक्टरों के जरिए सोमवार को शहर के सभी 21 वार्डों से कचरे का उठान किया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल सफाई कर्मियों की संख्या 84 हैं और मंगलवार तक करीब 20 कर्मचारी और ड्यूटी पर लौट आएंगे। इस संबंध में उनसे बातचीत हो चुकी है। चेयरमैन ने बताया कि जल्द ही शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि हड़ताल जारी रहने तक लोग अपने प्रतिष्ठानों का कचरा सड़क पर न फेंके।
विज्ञापन

सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि कर्मियों के काम पर लौटने के बाद से अब तक करीब 200 टन कचरे का उठान हो चुका है। आगामी तीन से चार दिन में ही करीब 400 टन कचरा शहर से उठा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को 64 सफाई कर्मियों की आठ टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर कूड़ा उठान किया। इसके अलावा 20 कर्मचारियों की ड्यूटी पांचों टीपर व ट्रैक्टरों पर लगाई गई। उन्होंने बताया कि सभी 21 वार्डों में सोमवार को कचरा उठान के लिए नगर परिषद की गाड़ी पहुंची और मंगलवार से इन गाड़ियों के फेरों की संख्या वार्डों में और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक के नहीं मिले निर्देश, नई भर्ती पर फिलहाल रोक
हड़ताल में शामिल कर्मियों को रविवार दोपहर तीन बजे तक काम पर लौटने के लिए अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बाद हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को हटाने की चेतावनी दी गई थी। करीब 110 कर्मियों की सूची तैयार कर नगर परिषद अधिकारियों ने एडीसी मनोज कुमार की मार्फत आगामी कार्रवाई के लिए स्थानीय शहरी निकाय निदेशक के पास भेजी थी। इस पर आगामी निर्देश नहीं मिलने से नई भर्ती प्रक्रिया फिलहाल रोक ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed