फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बसों की ड्यूटी एग्री समिट में, 3 दिन तक यात्रियों को होगी परेशानी

बसों की ड्यूटी एग्री समिट में, 3 दिन तक यात्रियों को होगी परेशानी

Fri, 23 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बसों की ड्यूटी एग्री समिट में, 3 दिन तक यात्रियों को होगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों की तीन दिन तक परेशानी बढ़ने वाली है। रोहतक में 24 मार्च से शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय एग्री समिट में बहादुरगढ़ डिपो की कई बसों की ड्यूटी लगाई गई है। 24 मार्च को 15, 25 को 14 और 26 को 20 बसें किसानों को लेकर रोहतक जाएंगी। इस वजह से कई रूटों पर सेवाएं प्रभावित होंगी, जिस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
बहादुरगढ़ बस डिपो के बेड़े में 64 बसें हैं। ये सभी रूटों पर हैं। क्षेत्र के काफी यात्री इन बसों के जरिये रोजाना सफर करते हैं। रोहतक में 24 मार्च से शुरू हो रहे एग्री समिट में किसानों को ले जाने के लिए हरियाणा रोडवेज से 600 बसों की डिमांड की गई है। इन 600 बसों में बहादुरगढ़ डिपो की भी दर्जनभर से अधिक बसें हैं। कृषि विभाग, पशु पालन और मत्स्य विभाग के अधिकारी विभिन्न गांवों से किसानों को समिट में ले जाएंगे। फिलहाल विभागों की ओर से जो डिमांड है उसके तहत 24 मार्च को 15, 25 को 14 और 26 को 20 बसें किसानों को रोहतक ले जाएंगी। किसानों की संख्या अधिक हुई तो और बसों की भी ड्यूटी लग सकती है।
विज्ञापन

...तो होगी यात्रियों को परेशानी,
दिल्ली के साथ सटे बहादुरगढ़ इलाके के काफी यात्री रोडवेज बसों पर निर्भर हैं। कुल 64 में से 15 से अधिक बसें एग्री समिट में जाती हैं तो कई रूट प्रभावित होंगे। छोटे रूट पर अधिक समस्या उत्पन्न होगी। ऐसे में यात्रियों को निजी बसों व सवारी वाहनों पर निर्भर होना पड़ेगा। तीन दिनों तक यात्रियों को तो परेशानी होगी ही, रोडवेज को भी नुकसान होगा। फिलहाल डिपो की औसतन 6 लाख की आमदनी है। रोडवेज कर्मियों के मुताबिक, बेशक यात्रियों के लिए व्यवस्था करने का प्रयास होगा मगर राजस्व जरूर कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बनेगी योजना
किस रूट पर बसों की संख्या कम करनी है और किन-किन गांवों से बसों में किसानों को बैठाया जाएगा, यह अभी तय नहीं हो पाया है। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को पूरी योजना बनाई जाएगी। इसके बाद रूटों पर बसों की सेटिंग की जाएगी।

यात्रियों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी : एसएस
बहादुरगढ़ बस अड्डा अधीक्षक किरोड़ीमल ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के हिसाब से रूटों पर बसों की व्यवस्था कर दी जाएगी। तमाम चालकों व परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed