फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राष्ट्रीय स्तर की दौड़ में लक्षिता ने जीता रजत

राष्ट्रीय स्तर की दौड़ में लक्षिता ने जीता रजत

Fri, 02 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की दौड़ में लक्षिता ने जीता रजत
राष्ट्रीय स्तर की दौड़ में लक्षिता ने जीता रजत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव अचीना निवासी लक्षिता ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। लक्षिता की उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। पदक विजेता खिलाड़ी के दादा अमर सिंह शर्मा ने बताया कि हाल ही में महाराष्ट्र के रतन गिरी में राष्ट्रीय स्तरीय 63वीं स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें पूरे देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया था। लक्षिता ने इस स्पर्धा में एथलेटिक्स अंडर 14 आयु वर्ग के 600 मीटर की दौड़ में अपनी चुनौती पेश की थी। इस प्रतियोगिता में उसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और मामूली अंतर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई। अंत में उसने 1 मिनट 41 सेकेंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि लक्षिता पहले भी राज्य स्तर पर 600 मीटर की दौड़ में और दमन में गत वर्ष छह किलोमीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। लक्षिता की उपलब्धि पर सरपंच अचीना प्रेम सिंह, नंबरदार अभयराम, पंडित दानीराम सहित समस्त ग्राम पंचायत सदस्यों, मदन शर्मा, उमेद सिंह, अशोक कुमार सहित गांव के लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed