फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कोहरे के चलते

कोहरे के चलते

Wed, 03 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के चलते
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
लगातार दो दिन से पड़ रहे घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मंगलवार को रोहतक-दिल्ली ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों की चाल गड़बड़ाई नजर आई। कई ट्रेन 7-10 घंटे लेट चल रही थी। ऐसे में यात्री ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों के आने का इंतजार करते दिखे।
बहादुरगढ़ रेलवे पूछताछ केंद्र से मिली जानकारी अनुसार रोहतक की तरफ जाने वाली गाड़ी संख्या 12481 दैनिक सुपरफास्ट 10 घंटे की देरी से, 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से, 19023 जनता एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 14519 किसान एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से आई। इसी तरह से नई दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन संख्या 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस 9 घंटे 15 मिनट, 14626 छिंदवाड़ा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 16318 हिमसागर एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे और 14324बरेली एक्सप्रेस एक घंटा देरी से बहादुरगढ़ पहुंची।
विज्ञापन

कोहरे के चलते ट्रेनों की लेट-लतीफी के कारण काफी मुसाफिरों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में घंटों देरी हो गई। हालांकि काफी यात्री टैक्सी हायर करके व रोडवेज व प्राइवेट बसों के माध्यम से मजबूरी में सफर भी पूरा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed