फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   16 accident prone areas in the district, departments are not following the instructions given for last three months

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में 16 दुर्घटना संभावित क्षेत्र, तीन माह से दिए निर्देशाें का पालन नहीं कर रहे विभाग

Sat, 09 Mar 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
16 accident prone areas in the district, departments are not following the instructions given for last three months
झज्जर। जिले में 16 दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं, 2023 में हुई दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत हुई और 9 लोग घायल हुए। इन दुर्घटनाओं की मुख्य वजह तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाना पाया गया। जहां पर हादसे हुए हैं, उनमें कमियां मिली। इनको ठीक करने के आदेश दिए गए, लेकिन आज तक उनको ठीक नहीं किया गया। जबकि संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व कम करने के लिए हर माह जिला प्रशासन की ओर से रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक होती है। इसमें संबंधित विभागों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आ रही कमियों को दूर करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ माह से निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से हर माह रोड सेफ्टी बैठक का एजेंडा जारी किया जाता है, इसमें दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की जानकारी दी जाती है। हादसों में मारे गए लोगों व घायलों की जानकारी के साथ-साथ रोड पर मिली कमियों को भी सामने रखा जाता है ताकि उनमें सुधार हो सके। लेकिन तीन माह से एजेंडों पर चर्चा करने के बाद जो आदेश दिए जाते हैं, उनका पालन नहीं हो रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि इस स्थिति में सड़क हादसों में कैसे कमी आएगी।
विज्ञापन





दुर्घटना का स्थान दुर्घटना को रोकने का उपाय



ग्वालीसन चौक - गति अवरोधक बनाया जाए

सोहन गुजर फार्म हाउस - गति सीमा निर्धारित बोर्ड व स्ट्रीट लाइट लगाई जाए



तलाव रोड सीएसडी कैंटीन - गति सीमा निर्धारित बोर्ड लगाए जाए

बादली से ढासा रोड केएमपी टोल रोड के पास - रोड पर गड्ढे भरे जाएं



तहसील चौक बादली - गति अवरोधक बनाया जाए

तहसील बादली के पास - गति सीमा निर्धारित बोर्ड लगाया जाए



पेलपा रोड बादली - गति सीमा निर्धारित बोर्ड

गांव रोहद कट - गति अवरोधक बनाया जाए



गांव रोहद फौजी के ढाबे के पास - गति सीमा निर्धारित बोर्ड लगाया जाए

आसोदा मोड़ के पास - गति सीमा निर्धारित बोर्ड लगाया जाए



नजदीक पीडीएम मेट्रो स्टेशन के पास - गति सीमा निर्धारित बोर्ड लगाए जाए

सेल टैक्स ऑफिस टिकरी बार्डर बहादुरगढ़- गति सीमा निर्धारित बोर्ड लगाए जाए



श्रीराम शर्मा मेट्रो बहादुरगढ़- गति सीमा निर्धारित बोर्ड लगाए जाए।



रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में अधिकारियों को रोड कट बंद करने या अन्य निर्देश दिए जाते हैं, उनकी पूरी तरह से पालना कराई जा रही है। कई बार लोगों अवैध कट बना लेते हैं या रोड टूट जाते हैं। उनको दोबारा से रिपेयर भी कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- शक्ति सिंह, डीसी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed