फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हूटर बजते ही अपनी तय ड्यूटी पर दौड़ पड़े कर्मचारी

हूटर बजते ही अपनी तय ड्यूटी पर दौड़ पड़े कर्मचारी

Sat, 29 Jun 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
हूटर बजते ही अपनी तय ड्यूटी पर दौड़ पड़े कर्मचारी
झज्जर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के निर्देशानुसार शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे लघु सचिवालय में आपातकालीन हूटर बजाकर अलर्ट दिया गया। हूटर बजते ही रेस्क्यू टीमों की मॉक ड्रिल साइट की ओर दौड़ पड़े। राहत एवं बचाव के लिए जिला में पांच टीमों का गठन किया गया था। संवाद भवन में बनाए गए ऑपरेशन सेंटर से जिला आपदा प्रबंधन योजना (डीडीएमपी)-2019 के अनुसार सभी मॉक ड्रिल साइट पर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की गई। उन्होंने मेगा मॉक ड्रिल को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए महत्वपूर्ण तैयारी बताया।
विज्ञापन


पांच जगह बनाई गई थी साइट
जिले में भूकंप जैसी आपदा के समय राहत एवं बचाव के पूर्वाभ्यास के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया। उपायुक्त संजय जून की अध्यक्षता में पूर्वाभ्यास के लिए झज्जर शहर में तीन नामत: लघु सचिवालय, सुमन सिटी मॉल व एडवांटा अस्पताल तथा बहादुरगढ़ में फुटवियर पार्क व पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन को मॉक ड्रिल साइट के तौर पर चुना गया था। मेगा मॉक ड्रिल के लिए लघु सचिवालय परिसर स्थित संवाद भवन को ऑपरेशन सेंटर तथा जहांआरा बाग स्टेडियम को स्टेजिंग एरिया बनाया गया था।
विज्ञापन


हर प्वाइंट पर डीसी खुद करते रहे निरीक्षण
उपायुक्त संजय जून व एसएसपी अशोक कुमार ने मेगा मॉक ड्रिल के दौरान झज्जर शहर की मॉक ड्रिल साइट व जहांआरा बाग स्टेडियम स्थित स्टेजिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। मेगा मॉक ड्रिल के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, जेसीबी, क्रेन आदि इंतजाम दुरुस्त पाए गए। प्रवर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस व प्रशासन के बीच आपसी समन्वय नजर आया और भविष्य में किसी आपदा से निपटने में आज की तैयारी के अनुभव का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने संभाली कमान
मेगा मॉक ड्रिल के दौरान एडीसी सुशील सारवान ने आपरेशन सेंटर, एसडीएम बेरी डॉ. राहुल नरवाल व एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण पावरिया ने बहादुरगढ़ तथा एसडीएम झज्जर शिखा ने जहांआरा बाग स्टेडियम स्थित स्टेजिंग एरिया में कमान संभाली। वहीं सीटीएम अश्वनी कुमार, जिला राजस्व अधिकारी मनबीर सांगवान, सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया, डीडीपीओ हरि सिंह श्योराण, पीडब्ल्यूडी विभाग से एसई वीएस मलिक, डीआईओ अमित बंसल, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, तहसीलदार मुखत्यार सिंह, सुदेश मेहरा, बीडीपीओ राजपाल चहल, परमेंद्र सिंह, जिला खजाना अधिकारी संजीव ढींगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


गर्वित स्वंयसेवकों ने निभाई ड्यूटी
मेगा मॉक ड्रिल के दौरान झज्जर के जहांआरा बाग स्टेडियम में ग्रामीण विकास के लिए तरूण (ग्रवित) स्वयं सेवकों ने राहत एवं बचाव कार्य में ड्यूटी संभाली। जहांआरा बाग स्टेडियम में बनाए गए स्टेजिंग एरिया में ग्रवित स्वयंसेवकों ने अलग-अलग स्थानों विशेषकर घायलों का उपचार, राहत सामग्री वितरण करने से संबंधित क्षेत्रों में अपनी ड्यूटी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed