{"_id":"5d12685c8ebc3e3ca568baa0","slug":"156148743419-charkhidadri-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"समसपुर में बिजली गिरने से छह महिलाएं झुलसीं, मालकोष के एक मकान में आई दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समसपुर में बिजली गिरने से छह महिलाएं झुलसीं, मालकोष के एक मकान में आई दरारें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी/ बौंदकलां। सोमवार शाम हुई बारिश के दौरान गांव समसपुर और बौंदकलां क्षेत्र के गांव मालकोष में आसमानी बिजली गिर गई। समसपुर में बिजली की चपेट में आने से छह महिलाएं झुलस गईं और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। ये महिलाएं खेत में खड़ी एक ट्रॉली के नीचे बैठी थीं और ट्रॉली पर बिजली गिर गई। वहीं, बिजली गिरने से मालकोष निवासी एक किसान के मकान में दरारें आ गईं और बिजली उपकरण भी जल गए। पीड़ित ने प्रशासन और सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
गांव मालकोष निवासी किसान दले सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे उसके मकान पर आसमानी बिजली गिरने की आवाज आई। जब उनका पालतू कुत्ता भोंकते नीचे आया तो उन्होंने ऊपर जाकर देखा। इस दौरान कमरे की बिजली की फिटिंग जली हुई मिली और छत में दरारें आई हुई थी।
किसान दले सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से पूरे घर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके साथ ही बिजली उपकरण भी जल गए। पीड़ित ने बताया कि उसने कुछ साल पहले ही घर बनवाया था और ऊपर के हिस्से में काफी नुकसान हुआ है। किसान ने जिला उपायुक्त से उचित मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वहीं, समसपुर गांव में शाम सवा छह बजे बिजली गिरी। बिजली खेत में खड़ी एक ट्रॉली पर गिरी और बारिश से बचने के लिए इसके नीचे बैठीं छह महिलाएं झुलस गईं। जानकारी के अनुसार समसपुर निवासी संतोष देवी, ममता, गुड्डी, संतोष, गुलाबो व बाला एक किसान के खेत में धान रोपाई के लिए गई हुई थी। बारिश से बचने के लिए वो खेत में खड़ी एक ट्रॉली के नीचे बैठ गई। इसी दौरान अचानक जोर का धमाका हुआ और सभी महिलाओं के कपड़ों से धुआं उठने लगा। बताया जा रहा है कि संतोष देवी, ममता व गुड्डी बिजली गिरने के बाद अचेत हो गईं और वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने अन्य ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बिजली गिरने से ममता की कमर, संतोष देवी, गुड्डी, संतोष व गुलाबो के पैर झुलस गए। वहीं, बाला के पांव के तलवा झुलस गया।
ममता ने दो साल में दूसरी बार दी मौत को मात
बिजली गिरने से झुलसी समसपुर निवासी ममता ने बताया कि दो साल के अंदर उस पर दूसरी बार बिजली गिरी है। ममता ने बताया कि पहली बार बिजली गिरने से उसकी गर्दन झुलस गई थी और इस बार उसके पांव झुलस गए। वहीं, दो बार बिजली की चपेट में आने के बाद भी ममता सकुशल है। वह दो बार मौत को मात दे चुकी है।