{"_id":"5d0d440c8ebc3e7a1b4b6fc9","slug":"15611504602-jhjhar-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस में पेश हुआ साढे़ तीन करोड़ मुनाफे का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस में पेश हुआ साढे़ तीन करोड़ मुनाफे का बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। नगर पालिका में शुक्रवार को हाउस की बजट मीटिंग हुई। मीटिंग में नपा सचिव द्वारा साढे़ तीन करोड़ रुपये के मुनाफे वाला बजट रखा गया। जिसे सभी पार्षदों ने सहमति से पास कर दिया। मीटिंग में 19 में से केवल 12 पार्षदों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में नपा सचिव ने बताया कि 2019-2020 के लिए 13 करोड़ 32 लाख 20 हजार रुपये की आय का अनुमान है। वहीं 9 करोड़ 79 लाख 85 हजार रुपये का बजट कर्मचारियों की तनख्वाह व विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इसके बावजूद नपा 2019-2020 वित वर्ष में साढे़ तीन करोड़ के मुनाफे में रहेगी। पिछले साल आय के लिए 8.8 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया था लेकिन सात करोड़ 35 लाख 47,304 रुपये की आय हुई थी। वहीं खर्च में कटौती करने के बावजूद 20 लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ा था।
नपा की कमाई के मुख्य साधन
स्टांप ड्यूटी- साढे़ चार करोड़
हाउस टैक्स- डेढ़ करोड़
डेवलपमेंट चार्ज-डेढ़ करोड़
एक्साइज ड्यूटी- डेढ़ करोड़
सेल ऑफ लैंड-दो करोड़
कैमरों के रेट को लेकर हंगामा
पार्षद प्रतिनिधि टेकचंद गुर्जर ने मीटिंग में सवाल करते हुए कहा कि पौने चार करोड़ से कौन से कैमरे खरीदे जाने हैं। ऐसे में तो एक कैमरा करीब 10 लाख रुपये का पड़ेगा। जिस पर नपा सचिव ने कहा कि पूरी टेंडर प्रक्रिया मुख्यालय के मार्ग दर्शन में हो रही है। रेट अप्रूवल भी चंडीगढ़ से ही आएगी।
वार्ड-13 में नहीं है सफाई कर्मी
हाउस की बजट मीटिंग में वार्ड 13 के पार्षद सरजीत गुर्जर ने कहा कि उसके वार्ड में सफाई कर्मचारी नहीं भेजे जा रहे। जिस पर नपा सचिव नरेंद्र सैनी ने कहा कि आप घर पर कार्य करवाते हो, इसलिए सफाई कर्मी हटाए गए हैं। सरजीत गुर्जर ने कहा कि घर पर तो डीसी के भी नपा कर्मचारी कार्य करने जाते हैं, उन्हें भी रोका जाए।
विज्ञापन
बिना पार्षद की सहमति के नहीं हों बिल पास
पार्षद प्रतिनिधि टेकचंद गुर्जर ने कहा कि ठेकेदार मनमर्जी से कार्य करते हैं और चले जाते हैं। उनके बिल पूरे पास हो जाते हैं। ऐसे में ठेकेदार पार्षदों को कुछ नहीं समझते। अधिकारियों को अगर ऐसे ही बिल पास करने हैं तो हाउस मीटिंग भी नहीं बुलानी चाहिए।
पार्क ठेकेदार को पेमेंट रोको
पार्षद घनश्याम ने मीटिंग में मुद्दा उठाया कि बिना काम किए ही पार्क ठेकेदार छह माह के बिल बनवाकर कार्य छोड़ रहा है। ऐसे ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर पेमेंट रोकनी चाहिए। ऐसे तो हर छह माह बाद ठेेकेदार कार्य छोड़कर जाते रहेंगे। शहर के विकास कार्यों की गति खराब हो जाएगी।
शुक्रवार को हुई हाउस मीटिंग में 2019-20 का बजट पेश किया गया। साढे़ तीन करोड़ रुपये के मुनाफे वाला बजट पेश किया गया है। बजट मीटिंग में सर्वसम्मति से पास हो गया है, जिस पर मीटिंग में मौजूद 12 पार्षदों ने हस्ताक्षर किए हैं।
नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।