फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सक्षम प्लस दो खंड वाला राज्य का पहला जिला बना झज्जर

सक्षम प्लस दो खंड वाला राज्य का पहला जिला बना झज्जर

Sat, 15 Jun 2019 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
सक्षम प्लस दो खंड वाला राज्य का पहला जिला बना झज्जर
झज्जर। हरियाणा में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दृष्टिकोण पर आधारित सक्षम हरियाणा कार्यक्रम के तहत झज्जर जिले ने एक और उपलब्धि हासिल की है। हरियाणा के पहले सक्षम जिला झज्जर के दो खंड बेरी व मातनहेल सक्षम प्लस घोषित हुए है। स्कूल शिक्षा विभाग के महानिदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने राज्य स्तर पर आयोजित सक्षम प्लस के मूल्यांकन के नतीजों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। राज्य स्सतर पर 26 खंडों का मई माह में किए गए मूल्यांकन के आधार पर केवल चार खंड ही सक्षम प्लस की उपलब्धि हासिल कर पाए। इनमें अकेले झज्जर जिले के दो खंडों का शामिल होना बड़ी उपलब्धि माना गया है। उपायुक्त संजय जून ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार के लिए सक्षम हरियाणा कार्यक्रम बेहद प्रभावी साबित हुआ है। जिले के सभी खंड सक्षम की उपलब्धि तो हासिल कर चुके है और अब सक्षम प्लस का दर्जा हासिल करना बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि ग्रे मैटर्स इंडिया हैदराबाद द्वारा किए मूल्यांकन के परिणामों के आधार पर, यह तय किया जाता है कि ब्लॉक वास्तव में सक्षम या सक्षम प्लस हुआ या नहीं।
विज्ञापन


सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षा विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री कार्यालय से सक्षम के रूप में राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। सक्षम के अंतर्गत कक्षा तीसरी, पांचवीं तथा सातवीं के विद्यार्थियों का हिंदी तथा गणित विषय की अधिगम क्षमताओं तथा सक्षम प्लस में अंग्रेजी का परीक्षण किया जाता है। इस परीक्षण के लिए पूरे खंड में से विद्यालयों का चयन किया जाता। इस परीक्षण में जब खंड के 80 प्रतिशत विद्यार्थी ग्रेड लेवल क्षमताएं प्राप्त कर लेते है तो उस खंड को सक्षम या सक्षम प्लस खंड घोषित कर दिया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. सुदर्शन पूनिया, नोडल अधिकारी, सक्षम हरियाणा कार्यक्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed