फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   27 गांवों में हाउस होल्ड सर्वे पूरा, 51 हजार घरों की लिस्ट की अपलोड

27 गांवों में हाउस होल्ड सर्वे पूरा, 51 हजार घरों की लिस्ट की अपलोड

Sat, 15 Jun 2019 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
27 गांवों में हाउस होल्ड सर्वे पूरा, 51 हजार घरों की लिस्ट की अपलोड
झज्जर। हाउस होल्ड सर्वे का उद्देश्य पेयजल आपूर्ति पाने वाले हर घर को चिह्नित करना है। ताकि पेयजल संबंधित सुविधाओं को सुनिश्चित किया जा सके। अप्रैल से शुरू हुए इस कार्य में अभी तक 146 गांव में सर्वे कार्य लागू किया जा चुका है। इसमें से 27 गांव में सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि 26 गांव ऐसे हैं, जिनमें सर्वे कार्य अपने अंतिम चरण में है और अगले दो या तीन में इन्हें पूर्ण कर लिया जाएगा। अभियान के दौरान अब तक लगभग 51 हजार घरों का सर्वे कर उनकी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन


सर्वे में जुटी है 400 सक्षम की टीम
विभाग द्वारा सभी ब्लॉक में बीआरसी लगाए गए हैं, जो विभाग की विभिन्न गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं करीब 400 सक्षम युवाओं के सहयोग से जिले भर के 146 गांव में हाउस होल्ड सर्वे व जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव में औसतन 4 सक्षम युवाओं की टीम काम कर रही है। जो सर्वे कार्य करने के साथ साथ ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन


सर्वे में तेजी के लिए हुई मीटिंग
नोडल ऑफिसर व कार्यकारी अभियंता आरपी वशिष्ठ ने कहा कि अभियान में तेजी लाने के लिए कार्य की मॉनीटरिंग और ज्यादा किए जाने की जरूरत है। इसके लिए अब संबंधित गांव में सर्वे कार्य के लिए कनिष्ठ अभियंता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अब संबंधित कनिष्ठ अभियंता सर्वे कार्य करने वाली टीम की गतिविधियों की जानकारी के साथ साथ गांव में टीम सदस्यों का सहयोग करेंगे। इसके लिए आरएमई स्टाफ का सर्वे टीम के साथ हर रोज सहयोग करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीकेज का करेंगे तुरंत समाधान
सर्वे के साथ ही पानी की लीकेज और गंदे पानी की समस्या के साथ किसी भी प्रकार की समस्या का तुरंत समाधान कराएंगे। इस अवसर पर विभाग के कार्यकारी अभियंता धर्मबीर घनघस ने उपस्थित सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे कार्य को सफल बनाने के लिए हर सक्षम युवाओं और डब्ल्यू एसएसओ स्टाफ के लोगों की हर संभव मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed