फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पेयजल और बिजली आपूर्ति सेवाएं रखें दुरुस्त : सीएम

पेयजल और बिजली आपूर्ति सेवाएं रखें दुरुस्त : सीएम

Fri, 14 Jun 2019 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
पेयजल और बिजली आपूर्ति सेवाएं रखें दुरुस्त : सीएम
झज्जर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ आपदा राहत प्रबंधन की तैयारियों की लेकर समीक्षा बैठक करते हुए गर्मी के मौसम में पेयजल व बिजली आपूर्ति सेवाएं दुरुस्त रखने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने आपदा राहत प्रबंधन समीक्षा बैठक में बरसात के मौसम से पहले जल
विज्ञापन

निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को विधानसभा स्तर पर ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी के साथ योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त संजय जून ने समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री को झज्जर में आपदा राहत प्रबंधन को लेकर चल रहे कार्यों की जानकारी दी। सीएम की वीडियो कांफ्रेंस के बाद उपायुक्त जून ने अधिकारियों की बैठक ली और जिले में पेयजल व बिजली आपूर्ति सेवाओं को तय समयसारिणी के अनुसार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जन व पशुधन को पेयजल मुहैया करवाना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। पेयजल व बिजली आपूर्ति सेवाओं में कही पर भी तकनीकी या अन्य बाधा आने पर संबंधित विभाग युद्ध स्तर पर बाधा को दूर करें। साथ ही प्रभावित क्षेत्र को सूचित करें कि बाधित सेवाएं किस समय तक बहाल हो जाएंगी ताकि आमजन को अनिश्चितता की स्थिति का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


रिकॉर्ड समय में पंप सेट चालू करने पर पीठ थपथपाई
उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग के एसई जगबीर मलिक से बहादुरगढ़ शहर के लिए जलापूर्ति की प्रगति रिपोर्ट तलब की। एसई ने बताया कि आपके निर्देशानुसार नहरी विभाग ने गुरुग्राम वाटर सर्विस नहर पर बहादुरगढ़ वाटर सर्विस चैनल में पानी पहुंचाने के लिए पांच-पांच क्यूसिक के तीन पंप सेट चालू कर दिए गए हैं। वीरवार सुबह 11 बजे से तीनों पंप सेट चालू हो गए हैं। उपायुक्त ने तीनों विभागों को रिकॉर्ड समय में बेहतर कार्य करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमें ऐसे ही युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है ताकि गर्मी के मौसम में आमजन को राहत दी जा सके। उपायुक्त ने जल भराव की समस्या से निपटने के लिए चल रहे कार्यों को भी तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed