फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बस स्टैंड के निर्माण कार्य में लाएं तीव्रता : एसडीएम

बस स्टैंड के निर्माण कार्य में लाएं तीव्रता : एसडीएम

Thu, 13 Jun 2019 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड के निर्माण कार्य में लाएं तीव्रता : एसडीएम
बहादुरगढ़। एसडीएम तरुण कुमार पावरिया ने कहा कि उपमंडल स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की पूरी मॉनीटरिंग की जा रही है। महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। एसडीएम पावरिया बुधवार को शहर में विभिन्न विभागों के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे थे। एसडीएम ने शहर के निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से यात्रियों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने नए बस स्टैंड साइट का जायजा लेते हुए बताया कि 18 बेस का बनने वाला यह बस स्टैंड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यात्रियों के बैठने के साथ ही रोडवेज चालकों-परिचालकों के लिए डोरमेट्री के रूप में रहने की व्यवस्था बस स्टैंड परिसर के प्रथम तल पर ही रहेगी। वहीं यात्रियों के लिए पर्याप्त शौचालयों का निर्माण भी किया जा रहा है। 60 हजार स्कवेयर फीट में बन रही इमारत में सीढ़ियों के साथ ही लिफ्ट सुविधा भी प्रदान की गई है, जिसका लाभ बुजुर्गों को भी मिलेगा। उन्होंने बस स्टैंड के साथ निर्माणाधीन वर्कशाप का भी मुआयना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चल रहे विकासात्मक कार्यों पर प्रशासन की पैनी नजर है और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के आदेश निरंतर दिए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि निर्माण सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed