फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति निभाएं जिम्मेदारी

पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति निभाएं जिम्मेदारी

Thu, 06 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति निभाएं जिम्मेदारी
बहादुरगढ़। उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन व उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन न्यायाधीश दीप्ति ने बताया कि आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष शिविर के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव नूना माजरा में पौधरोपण के साथ कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें गांव नूना माजरा के सरपंच प्रतिनिधि मंजीत सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिविर में हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता जितेंद्र दलाल ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की तथा ग्रामीणों के साथ फलदार पौधरोपण करते हुए पर्यावरण के प्रति सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। पैनल अधिवक्ता जितेंद्र दलाल ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बताया कि प्रदूषण छोटे शहरों से लेकर बड़े महानगरों की समस्या बन चुका है और उन्होंने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी गांव के लोगों को विस्तार से दी। विशेष जागरूकता शिविर में पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सुनील व नरेश सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed