फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पिंक बूथ पर महिला अधिकारी करवाएंगी मतदान : एसडीएम

पिंक बूथ पर महिला अधिकारी करवाएंगी मतदान : एसडीएम

Thu, 02 May 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
पिंक बूथ पर महिला अधिकारी करवाएंगी मतदान : एसडीएम
झज्जर। निर्वाचन प्रशिक्षण के जिला नोडल अधिकारी एवं एसडीएम बादली जगनिवास ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून के निर्देशानुसार बुधवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित संवाद भवन में महिला पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण दिया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया के लिए तय नियमावली के बारे में महिला पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को जानकारी देते हुए जगनिवास ने कहा कि पीठासीन अधिकारी व सहायक पीठासीन अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान ज्यादा से ज्यादा सीखने व जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करें ताकि मतदान के दिन 12 मई को जानकारी के अभाव में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जगनिवास ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून के मार्गदर्शन में जिला के सभी 798 मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को सत्रवार प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बुधवार को पिंक बूथ पर मतदान प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए महिला पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई है। मुख्य निर्वाचन हरियाणा के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। इन पिंक बूथों पर सभी महिला अधिकारी तैनात की जाएगी और पूरी मतदान प्रक्रिया महिला अधिकारियों द्वारा संपन्न करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य बूथों पर भी जरूरत के अनुसार महिला अधिकारी भी तैनात की जा सकती है। इसलिए बुधवार को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में दो सेशन में लगभग 380 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम जगनिवास ने प्रशिक्षण शिविर में मतदान केंद्र की नियंत्रण यूनिट, मतदान यूनिट व वीवीपैट यूनिट की जांच, मॉक पोल, मतदान सामग्री प्राप्त करना,मिलान करना व मतदान सामग्री की जांच करने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया के सभी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुुए कहा कि 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक दिन पूर्व यानी 11 मई को सभी पीठासीन अधिकारी अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर इसकी सूचना संबंधित एआरओ को देंगे। नोडल अधिकारी ने कहा कि 12 मई को चुनाव शुरू होने से पहले प्रात साढ़े पांच बजे पोलिंग एजेंट्स के समक्ष मॉक पोल करवाना सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed