{"_id":"5c6efe85bdec22738166701d","slug":"151550777989-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लाख से आसौदा के गल्र्स स्कूल की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 लाख से आसौदा के गल्र्स स्कूल की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गांव आसौदा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अब एक रंग रूप में दिखाई देगा। ब्लॉक समिति चेयरमैन संघ के अध्यक्ष युद्धवीर भारद्वाज के प्रयास से सरकार ने 13 लाख रुपये विद्यालय की मरम्मत के लिए पास किया है। वीरवार को विद्यालय पहुंचे युद्धवीर भारद्वाज व सभी छात्राओं ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। चेयरमैन ने बताया कि स्कूल शिक्षा का मंदिर हैं, जहां पढ़ लिखकर हमारे बच्चे भविष्य में आगे बढ़ने का सपना संजोते हैं। जिस प्रकार हम अपने घरों को सुंदर व आकर्षक दिखाने के लिए हर वर्ष रंग पेंट करते हैं, उसी प्रकार स्कूली की इमारत भी सुंदर दिखनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन का अंग बनाएं। खेलों से जहां हमारा शारीरिक विकास होता है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। इस दौरान स्कूल की प्रिंसीपल नीलम सैनी ने उनके समक्ष स्कूल की चहारदीवारी व सोलर सिस्टम की मांग रखी। प्रिंसिपल ने बताया कि बिजली की समस्या के चलते छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, मगर सोलर सिस्टम लग जाएगा तो उनकी यह समस्या समाप्त हो जाएगी। इस पर युद्धवीर भारद्वाज सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला पार्षद जोधा आर्य, प्रधान विनोद, सुभाष दलाल, मुकेश आर्य, पंडित होशियार सिंह, विशाल छिल्लर, दिनेश छिल्लर, मास्टर आनंद आदि मौजूद रहे।