{"_id":"5b92ddff867a557ebd686d31","slug":"151536351743-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच पंचायत समिति चेयरमैन संघ के प्रधान बने युद्धवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच पंचायत समिति चेयरमैन संघ के प्रधान बने युद्धवीर
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गणपति धाम में शुक्रवार को ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि युद्धवीर शर्मा हंगामे के बीच पंचायत समिति चेयरमैन संघ हरियाणा के प्रधान चुन लिए गए। प्रधानी घोषित होने पर कुछ चेयरमैन ने विरोध जताया और कहा कि वे यहां संगठन की मजबूती के लिए आए हैं, जिस मुद्दे के लिए बुलाया गया उसी पर चर्चा हो, कोई प्रधानी नहीं। उधर, नव नियुक्त प्रधान युद्धवीर बोले तीन महीने का टाइम दें, मैं खुद को साबित कर कर दूंगा। अगर कुछ नही कर पाया तो रिजाइन दे दूंगा।
शुक्रवार को गणपति धाम में पंचायत समिति चेयरमैन संघ की बैठक हुई। ग्रांट, एसीआर पावर सहित अन्य मुद्दों को लेकर हुई इस बैठक में कई जिलों के चेयरमैन जमकर गरजे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार सिर्फ जिला परिषद को तवज्जो देती है, ब्लॉक समिति को कुछ नहीं समझती। सरकारी कार्यक्रमों में ब्लॉक के चेयरमैन बुलाए तो जाते हैं, लेकिन उनका कोई जिक्र नहीं होता। न ही काम कराने के लिए ग्रांट दी जा रही है। अब एक साल बाद चुनाव आएंगे तो फिर कहा जाएगा वोट दिलवाओ। जब सरकार हमारी नहीं सुनती तो हम क्यों सुनें। बहुत कर ली मिंनतें अब मजबूती से विरोध करना होगा। 126 ब्लॉक चेयरमैन हैं। अगर सभी एकजुटता से प्रयास करेंगे तो सरकार हिल जाएगी।
भेदभाव कर रहे सीएम
जींद से आए चेयरमैन धर्मबीर ने कहा कि सरकार जिला परिषद को तो सब कुछ दे रही है लेकिन ब्लॉक को कुछ नहीं दे रही। ये तो दो बेटों में भेदभाव करने वाली बात हो गई। सीएम मनोहरलाल अपने दो बेटों (जिप व ब्लॉक) में भेदभाव कर रहे हैं। उन्हें केवल ग्रांट ही नहीं अधिकारियों के खिलाफ लिखने की पावर भी दी जाए। क्योंकि अधिकारी काम करने का नाम ही नहीं लेते। एक चेयरमैन ने कहा कि हम तो सिर्फ नाम के चेयरमैन हैं। हालत ऐसे हैं कि डीसी रेट पर चपरासी की नौकरी भी नहीं लगवा सकते। सरकार भी हमारी ग्रांट एमएलए के कहने से देती है। हमारे हिस्से का पैसा/ग्रांट हमें ही मिलना चाहिए ताकि हम जनता के सामने काम करा सकें। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने ब्लॉक समिति के लिए दो करोड़ की ग्रांट देने की घोषणा की थी, मगर उक्त ग्रांट केवल घोषणा बन कर ही रह गई।
विज्ञापन
...और हो गया हंगामा
इस मीटिंग में पंचायत समिति चेयरमैन संघ का प्रधान चुने जाने की बात उठी तो भीड़ के बीच किसी ने चेयरमैन मोनिका के पति युद्धवीर शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। बहुत से चेयरमैनों ने हाथ उठाकर समर्थन दिया तो कुछ ने विरोध किया। प्रधान घोषित करने के बाद जैसे ही युद्धवीर का अभिनंदन शुरू हुआ तो कुछ चेयरमैन उखड़ गए। हिसार-2 के चेयरमैन हंसराज ने कहा कि मीटिंग जिस मुद्दे को लेकर हुई उस पर ही चर्चा होनी चाहिए प्रधानी पर नहीं। इतना कहकर वे मीटिंग हाल से बाहर निकल गए। जाते-जाते हंसराज ने कहा कि 21 आदमियों की कमेटी बनाई जाती तो बेहतर था। उनके साथ आए एक व्यक्ति ने यह तक कह डाला कि ये प्रधानी का फंडा प्री-प्लाड था।
तीन महीने का समय दो
हंगामे के बीच चुने गए नवनियुक्त प्रधान युद्धवीर ने सभी चेयरमैन से कहा कि तीन महीने का समय दें, मैं खुद को साबित कर दूंगा। जो सरकार देगी उसे सम्मान से लेंगे और जो नहीं देगी वो लड़कर लेंगे। अगर चेयरमैन संघ के लिए मैं कुछ नहीं कर पाया तो रिजाइन दे दूंगा।
इन्हें मिली ये जिम्मेदारी
संरक्षक व सलाहकार सुरेश मुलौदी, संजय चौहान को उपप्रधान, धर्मबीर बनवाला को महासचिव, प्रवक्ता वीरेंद्र छिल्लर, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र छिल्लर व रवींद्र गुर्जर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंबाला से राम सिंह बराड़, भिवानी से राखी रानी नरेश, फरीदाबाद से भारत भड़ाना, फतेहाबाद से यशवंत माचरा, गुड़गांव से भारती योगेश दायमा, हिसार से पवन खेदड़, झज्जर से रेखा जयप्रकाश, जींद ने सुशील नैन, कैथल से बंसीलाल, करनाल से राजेश कादियान, कुरुक्षेत्र से देवी दयाल, महेंद्रगढ़ से राजेंद्र यादव अटेली, नूंह से मोहम्मद इरशाद, रेवाड़ी से यशु प्रधान, रोहतक से चांद सिंह कुंडू, सिरसा से वीरेंद्र साहू, सोनीपत से राजवीर, यमुना नगर से शशि, चरखी दादरी से राजेंद्र सिंह, पानीपत से बिजेंद्र व पलवल से प्रेम चंद शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इस अवसर पर योगेश, दिनेश राठी आदि भी उपस्थित रहे।