फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पर्युषण पर्व का क्षमा दिवस के साथ हुआ समापन

पर्युषण पर्व का क्षमा दिवस के साथ हुआ समापन

Mon, 28 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
पर्युषण पर्व का क्षमा दिवस के साथ हुआ समापन
क्षमा दिवस के साथ पर्युषण पर्व का समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जैन समाज के आठ दिवसीय पर्युषण पर्व का रविवार को क्षमा दिवस के साथ समापन हो गया। जैन समाज प्रवक्ता धीरज जैन ने बताया कि रविवार को अंतिम दिन क्षमा दिवस पर जैन समाज के लोग एक- दूसरे से गले मिले। इस दौरान अहिंसा अपनाने और शांति की कामना की गई। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया।

धीरज जैन ने बताया कि मानव जीवन में गलतियां होती रहती हैं, लेकिन सबसे बड़ा वही है जो क्षमा के भाव को धारण कर घृणा, द्वेष व क्रोध पर नियंत्रण करते हुए दूसरों को माफ कर देता है। शास्त्रों में कहा भी गया है कि क्षमा तो वीरों का सबसे बड़ा आभूषण है। किसी भी गलती पर किसी को सजा देने की जगह उसे माफ करते हुए सुधरने का अवसर अवश्य ही प्रदान करना चाहिए। युवाओं को अहिंसा परमों धर्म के मार्ग का अनुसरण करते हुए क्षमा भाव को अपने जीवन में शामिल कर लेना चाहिए। इस दौरान आयोजित सह भोज में जैन समाज व आसपास के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed