{"_id":"597249d74f1c1b4c258b49b7","slug":"151500662231-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने महिला महाविद्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने महिला महाविद्यालय का किया निरीक्षण
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने महिला महाविद्यालय का किया निरीक्षण
चरखी दादरी। बाढ़डा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने शुक्रवार को झोझू कलां स्थित महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्यों से कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने व विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा देने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। धनराशि की कमी के चलते प्रदेश में कहीं भी विद्यार्थियों के भविष्य के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। महाविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों को भी चाहिए कि वे सरकार द्वारा प्रदत्त इस राशि का सदुपयोग करें व इसके लिए बाकयदा कमेटियों का गठन कर कार्य को आगे बढ़ाएं।
विधायक ने कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए अपने कोष से पांच लाख की राशि भी जल्द ही उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर प्रधान फतेह सिंह सांगवान, प्राचार्य जेएम यादव, सांगवान 13 कन्नी प्रधान सूरजभान, पार्षद अजय नंबरदार झोझू, पवन आडवाणी मौड़ी, राज सिंह सांगवान, कोषाध्यक्ष मास्टर शेर सिंह, मास्टर योगेश, पूर्व सरपंच राज चनानी, मिंटू झोझू, जोगेंद्र घसौला, अजय खाटू, मंगल सिंह गोपी, पूर्व सरपंच सुरेंद्र, अजीत, सिंटू झोझू आदि मौजूद रहे।