फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक रात में चोरों ने दो दुकानों के उखाड़े शटर, एक मकान का चटकाया ताला

एक रात में चोरों ने दो दुकानों के उखाड़े शटर, एक मकान का चटकाया ताला

Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
एक रात में चोरों ने दो दुकानों के उखाड़े शटर, एक मकान का चटकाया ताला
चरखी दादरी।
विज्ञापन

हीरा चौक क्षेत्र की दो दुकानों को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर जहां पहली दुकान से पांच हजार की नकदी ले गए वहीं दूसरी दुकान से 20 पैकेट सिगरेट, काजू, बादाम और पिस्ते सहित अन्य सामान ले गए।
पीड़ित दुकान मालिकों ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, चोरों ने यहां स्थित एक मकान के भी ताले चटकाए लेकिन वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि हीरा चौक में वह मिष्ठान भंडार चलाता है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद करके घर गया था। शनिवार सुबह किसी ने फोन कर दुकान के ताले टूटे होने की जानकारी दी। दीपक ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और दुकान में रखे सामान की जांच की। दीपक ने बताया कि इस दौरान उसे गल्ले में रखी पांच हजार की नकदी गायब मिली। वहीं, इसके समीप स्थित एक किरयाना स्टोर में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। किरयाणा स्टोर संचालक संतलाल जोगेंद्र ने बताया कि चोर उसकी दुकान से 20 पैकेट सिगरेट, काजू, बादाम और पिस्ते सहित अन्य सामान ले गए। पीड़ित संतलाल जोगेंद्र ने वारदात में करीब चार हजार के नुकसान की आशंका जताई है। इसके बाद दोनों पीड़ित दुकान मालिकों ने मामले की शिकायत सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान को दी। पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि पीड़ित दुकान मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed