फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हर दूसरे दिन होगी पेयजल सप्लाई, 20 मिनट पानी मिलेगा अतिरिक्त

हर दूसरे दिन होगी पेयजल सप्लाई, 20 मिनट पानी मिलेगा अतिरिक्त

Sun, 25 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
हर दूसरे दिन होगी पेयजल सप्लाई, 20 मिनट पानी मिलेगा अतिरिक्त
अब एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी, 20 मिनट होगी अतिरिक्त सप्लाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर में पेयजल सप्लाई को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग ने बदलाव करते हुए नया शेड्यूल तैयार किया है। अब शहरवासियों को एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा लेकिन इसके साथ साथ विभाग 20 मिनट अतिरिक्त पानी सप्लाई देगा। नई प्लानिंग के पीछे जन स्वास्थ्य विभाग शहर में पानी की किल्लत पैदा न होने देने का तर्क दे रहा है। शहर को विभाग ने करीब 40 जोन में बांट रखा है जिनमें सात बूस्टिंग स्टेशनों के जरिए रोजाना करीब 19 घंटे तक शहर में पेयजल सप्लाई दी जा रही है। ज्ञात रहे कि पिछले महीने शहर में भीषण पेयजल संकट गहरा गया था। नहरों में पानी न आने की वजह से पेयजल को लेकर शहर और गांवों में हालात खराब हो गए थे। अब थोड़ी बारिश होने व नहरों मेें पानी छोड़ जाने पर पेयजल आपूर्ति में सुधार जरूर आया है लेकिन विभाग सतर्कता से ही सप्लाई कर रहा है। ताकि इस तरह की फिर परेशानी न आए। जानकारी मुताबिक जो जोन छोटा पड़ता है वहां 15 मिनट तथा जो बड़ा है वहां 20 मिनट ज्यादा पानी की आपूर्ति होगी। प्रत्येक जोन में 40 मिनट सप्लाई होती है अब इनमें अतिरिक्त 15 से 20 मिनट और जुड़ जाएंगी जिससे पानी की आपूर्ति में काफी सुधार आ सकेगा।
7000 अवैध कनेक्शन बढ़ा रहे दिक्कत
शहर में इस समय साढ़े 14 हजार पेयजल कनेक्शन हैं। इनके अलावा करीब सात हजार से अधिक अवैध पेयजल कनेक्शन भी हैं जो विभाग के पेयजल आपूर्ति के गणित को बिगाड़ रहे हैं क्योंकि विभाग तो रिकॉर्ड में दर्ज उपभोक्ताओं की पानी की आवश्यकता के अनुरूप ही पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करता है तथा सभी प्लानिंग इसी रिकार्ड के अनुरूप ही तैयार करता है। ऐेसे में विभाग की नजर में अवैध कनेक्शनों के जरिए पानी की चोरी हो रही है। शहर मेें रोजाना पानी की औसत खपत 10 लाख लीटर है। इस समय हीरा चौक, सिविल अस्पताल रोड, दिल्ली बाइपास, सरगम बूस्टिंग, रोजगार्डन के समीप और घिकाड़ा रोड मेन बूस्टिंग स्टेशन हैं जो शहर के काफी एरिया को कवर करते हैं। इन बूस्टिंग की पेयजल स्टोरेज क्षमता 15 से 18 हजार लीटर तक है।
विज्ञापन

दो लाख लीटर बर्बाद हो रहा पानी
इस समय शहर के दोनों जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी है। दूसरी ओर विभाग शहर में पानी की बर्बादी को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। एक आंकलन के मुताबिक शहर में रोजाना करीब दो लाख लीटर तक पानी की बर्बादी भी हो रही है। लोगों की पानी की टंकी ओवरफ्लो होने पर पानी की बर्बादी अधिक हो रही है इतना ही नहीं पानी का अनावश्यक रूप से मकानों के बाहर छिड़काव भी देखा जा सकता है। कई सार्वजनिक नलों पर पानी की टोंटी भी नहीं लगी हैं। कई जगह पाइप लाइन लीकेज भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में विभाग फिलहाल रोजाना पेयजल आपूर्ति नहीं करेगा लेकिन जोन वाइज आपूर्ति के समय में बढ़ोतरी की जा रही है। ऐसा आशंकित पेयजल संकट को देखते हुए किया जा रहा है। शहर में पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। -एसडीओ रामपाल, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed