{"_id":"681e6aa6efd17a2f060d1c4b","slug":"15-km-of-roads-of-the-footwear-park-will-be-sparkling-clean-a-layer-of-tar-will-be-laid-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114666-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फुटवियर पार्क की 15 किलोमीटर सड़कें होंगी चकाचक, बिछाई जाएगी तारकोल की परत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फुटवियर पार्क की 15 किलोमीटर सड़कें होंगी चकाचक, बिछाई जाएगी तारकोल की परत
Sat, 10 May 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 10 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 80 : औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़क से गुजरता ट्रक व उड़ती धूल। संवाद
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) की ओर से फुटवियर पार्क और सेक्टर-4 बी औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। यहां की 15 किलोमीटर सड़कें चकाचक होंगी। सड़क पर तारकोल की परत बिछाई जाएगी। लगभग 8 करोड़ की लागत से सड़कों की विशेष मरम्मत होगी। फुटवियर पार्क की 12 किलोमीटर सड़कों का टेंडर हो गया है। जल्द ही वर्क ऑर्डर भी होगा। इसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
फुटवियर पार्क की अधिकतर सड़कें टूटी पड़ी हैं। वह चलने लायक नहीं है। सड़कों पर गड्ढे इतने बड़े बने हुए हैं कि उनका आकार कोई एक-दो फुट चौड़ा और गहरा नहीं बल्कि इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। आए दिन कोई न कोई बड़ा वाहन सड़कों पर बने गड्ढों में फंस जाता है। इससे उन्हें न केवल आर्थिक नुकसान होता है बल्कि मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है। अब सड़कों के नवीनीकरण होने की आस के बाद उद्यमियों में खुशी है। फुटवियर पार्क की करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़कों का टेंडर छोड़ दिया गया है, जिसको लेकर जल्द ही सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-4बी औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के लिए करीब दो करोड़ का टेंडर लगाया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही यहां की सड़कों को बनाने का काम जल्द होगा।
फुटवियर पार्क की सड़कें काफी समय से बदहाल थी। एचएसआईआईडीसी की ओर से अब सड़कों के नवीनीकरण कराने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों की ओर से जल्द कार्य शुरू किए जाने की जानकारी मिली है। यदि सड़कें बनती हैं तो उद्यमियों को काफी सुविधा होगी। सेक्टर-16 की सड़कें काफी खराब हैं। बारिश के दिनों में सड़कों से निकलना काफी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
- नरिंदर छिकारा, वरिष्ठ उप प्रधान, फुटवियर पार्क एसोसिएशन
औद्योगिक सेक्टर-4 बी की सड़कों का नवीनीकरण एचएसआईआईडीसी की ओर से किया जाएगा। यह अच्छी बात है। काफी समय से सड़कों की हालत खराब थी। सड़कें बनने के बाद उद्यमियों को राहत मिलेगी।
- विकास आनंद सोनी, उप प्रधान, बीसीसीआई
फुटवियर पार्क की सड़कों को बनाने के लिए टेंडर पहले ही आवंटित किया हुआ है। यहां पर काम जल्द शुरू हो जाएगा। सेक्टर-4बी की सड़कों को बनाने के लिए करीब दो करोड़ का टेंडर लगाया गया है। मानसून सीजन आने से पहले औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों को बनाया जाएगा।
- वीरेंद्र कादियान, एजीएम, एचएसआईआईडीसी, बहादुरगढ़।