{"_id":"5c06e3b0bdec2241c6365c64","slug":"141543955376-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल : एचपीसीएल लाइन में लीकेज के चलते ब्लास्ट, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल : एचपीसीएल लाइन में लीकेज के चलते ब्लास्ट, एक घायल
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बादली। गांव पाहसोर और लाडपुर के बीच से होकर गुजर रही हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की भूमिगत पाइप लाइन में लीकेज के चलते अचानक आग लग गई। धुआं ही धुआं, आग, फायर ब्रिगेड और पुलिस को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एक कर्मचारी को झुलसा देख एक बार तो ग्रामीण घबरा गए। जब पता चला कि आग पर काबू पाने के लिए मॉकड्रिल किया जा रहा है तो लोगों ने राहत की सांस ली।
ऐसे चला घटनाक्रम
ठीक 11 बजे लाइन लीकेज के बाद आगजनी में बदल गई। 3 मिनट बाद ही कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर सबसे पहले छोटी फायर गाड़ी को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू न पाने की स्थिति में 11 बजकर 16 मिनट पर दो बड़ी फोम गाड़ियां मौके पर पहुंची। देखते ही देखते फायर सेफ्टी की पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। गार्ड ने ग्रामीणों की भीड़ को दूर किया। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नियंत्रण के दौरान पेट्रो पदार्थ में ब्लास्ट से कर्मचारी घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। 11 बजकर 30 मिनट पर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया और तुरंत बाद पाइप लाइन की लीकेज को भी ठीक किया गया। इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। 11 बजकर 45 मिनट पर घटना पर पूरी से नियंत्रण के बाद मॉकड्रिल होने की सूचना जारी की गई तो लोगों की जान में जान आई।
खामियां आईं नजर
मॉकड्रिल के दौरान कर्मचारियों की खामियां भी साफ नजर आईं। पेट्रो पदार्थ में आगजनी को काबू करने में अधिकतर कर्मचारियों के पास मास्क नहीं थे। मॉकड्रिल के लिए कोई आब्जर्वर दिखाई नहीं दिया और कर्मचारी अपनी मर्जी से मौका संभालते हुए दिखे। दमकल कर्मी ने आग पर काबू के बाद पानी की पाइप को चलता ही छोड़ दिया जबकि ग्रामीणों को दूर करते हुए एक कर्मचारी ने स्वयं हेलमट का प्रयोग नहीं किया था। विभाग के डीजीएम वीके गोयल ने बाद में कर्मचारियों को सफल मॉक ड्रिल की बधाई देते हुए उन्हें खामियों को दूर करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
खेतों में बिछी है एचपीसीएल लाइन
पाहसोर और लाडपुर गांव के खेतों से एचपीसीएल की पाइप लाइन गुजरती है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए साल में एक बार गांव स्तर पर ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है। एचपीसीएल की 1033 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन प्रदेश के 21 जिलों से गुजरती है। प्रति किलोमीटर लाइन से छेड़छाड़ न करने का नोटिस बोर्ड लगाया गया है।
ग्रामीणों को किया जागरूक
मौके पर मौजूद पाइप लाइन डीजीएम जयकरण, जीएम एमके शर्मा, डीजीएम वी के गोयल, डीएसपी हंसराज, एसएचओ अशोक दहिया, डीआरओ मनबीर सांगवान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पाइप लाइन से छेड़छाड़ ने करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि लीकेज की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें, जबकि लाइन से लीकेज तेल को स्टॉक करने का प्रयास किसी भी सूरत में न करें।