{"_id":"5b1c24614f1c1bae6e8b7304","slug":"141528570977-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ओपी धनखड़ ने शिक्षामंत्री व खुद को बताया दो बैलों की जोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ओपी धनखड़ ने शिक्षामंत्री व खुद को बताया दो बैलों की जोड़ी
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। कुलाना कालेज के भूमि पूजन समारोह के दौरान खूब राजनीति कटाक्ष चले। कृषिमंत्री ओपी धनखड़ ने शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा व खुद को दो बैलों की जोड़ी बताया। उन्होेंने कहा जब भी इस सरकार का कोई कार्य अटक जाता है तो वे दोनों मिलकर उसे पूरा कर देते हैं। धनखड़ ने कहा कि महिला कालेज के लिए उनका सपना था, जिसे उनके बड़े भाई रामबिलास शर्मा ने पूरा करवा दिया। कालेज की फाइल न जाने कितनी बार रिजेक्ट हुई लेकिन उन्होंने भी हार नहीं मानी।
वहीं शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आरोप लगाते हैं कि दुर्भावना के तहत उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने तो अभी हथकड़ी भी नहीं दिखाई, वे तो पहले ही डर गए हैं। उन्होंने कहा कि इनसे तो पूर्व सीएम ओपी चौटाला ही ठीक हैं, जो जेल में गीता का पाठ कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा की जनक्रांति यात्रा को जनभ्रांति यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि हुड्डा के रथ से पहिए निकल चुके हैं तथा अशोक तंवर की साइकिल पंक्चर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने बसपा के साथ गठबंधन किया है तो हुड्डा को कोई और नहीं मिल रहा तो वे अशोक तंवर से ही गठबंधन कर लें।
विज्ञापन