फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एसएसपी ने हर थाने में लगवाए सीसीटीवी

एसएसपी ने हर थाने में लगवाए सीसीटीवी

Thu, 23 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने हर थाने में लगवाए सीसीटीवी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
आमजन को अक्सर शिकायत रहती है कि थानों में पुलिस उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती। हर पुलिस कर्मचारी अपनी मनमानी करता है और अपनी बात मनवाने के लिए पुलिस बेकसूर लोगों को टॉर्चर करने के लिए थर्ड डिग्री का व्यवहार करती है। इस प्रकार की शिकायत न सिर्फ जिला पुलिस अधीक्षक के सामने आती रही है बल्कि मीडिया में भी इस प्रकार की बातों को बड़े ही सुर्खियों के साथ प्रकाशित किया जाता है। इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए अब झज्जर पुलिस ने एक अच्छी पहल की है। जिला पुलिस अधीक्षक सतीश बालन के निर्देश पर जिले के हर थाने और पुलिस चौकियों को सीसीटीवी की जद में किया गया है।
थानों और चौकियों में तीसरी आंख अब वादि तथा प्रतिवादी दोनों के साथ-साथ पुलिस कर्मचारियों के कुशल व्यवहार पर भी अपनी निगाह रखेगी। ताकि आमजन को पुलिस से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत ही न रहे। जनता के हर काम में पारदर्शिता लाने के लिए झज्जर पुलिस की इस पहल को एक अच्छी सोच भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

जनता के कार्यों में आएगी पारदर्शिता : बालन
एसएसपी सतीश बालन के अनुसार थानों में पुलिस जवान किस तरह से जनता से पेश आते है और यदि किसी से रिश्वत ली जाती है तो यह सब तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा। सभी कैमरों को सीधा उनके कार्यालय से जोड़ा गया है। एसएसपी के मुताबिक कैमरे लगाने से न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा बल्कि आमजन को भी इसका फायदा मिलेगा। जनता के काम में भी पारदर्शिता आएगी। जिसके कारण सभी शिकायतें भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- कार्यों में पारदर्शिता के लिए झज्जर पुलिस की पहल
- जिले का हर थाना होगा तीसरी आंख की जद में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed